PCOS को ठीक करने में मदद करते हैं कद्दू के बीज, जानिए इसे खाने का तरीका और लाभ

अगर हार्मोन में होने वाले असंतुलन के कारण पीसीओएस जैसे डिसऑर्डर से जूझ रही हैं तो कुछ घरेलू उपाय जैसे कद्दू के बीजों का सेवन करने से यह समस्या ठीक की जा सकती है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : July 12, 2022 6:35 PM IST

पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम एक हार्मोन्स में असंतुलन पैदा होने के कारण होने वाली बीमारी है जो महिलाओं के रिप्रोडक्टिव सिस्टम, फर्टिलिटी और मासिक धर्म आदि को प्रभावित कर सकती है। अगर इसे मैनेज नहीं किया जाता है तो काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जिनमें से मासिक धर्म चक्र का अनियमित होना या फिर भविष्य में बच्चा कंसीव करने में दिक्कत होना आदि शामिल हैं। अगर इसे मैनेज करना चाहती हैं तो घर पर ही लाइफस्टाइल से जुड़े कुछ हेल्दी बदलावों से शुरुआत कर सकती हैं। कद्दू के बीजों का सेवन करना भी इस स्थिति में काफी लाभदायक माना जाता है और इसका सेवन करने से पीसीओएस को मैनेज किया जा सकता है। आइए जानते हैं कद्दू के बीजों का सेवन (Pumpkin Seeds For PCOS) करने से किस प्रकार लाभ मिल सकता है।

पीसीओएस में कद्दू के बीज किस तरह लाभदायक हैं?

  • यह पीसीओएस के लक्षणों में मुख्य बाल झड़ने को कम करने में सहायक होते हैं।
  • मेनोपॉज से गुजर रही महिलाओं को कद्दू के बीजों का सेवन करने से बाद में जोड़ों का दर्द और हड्डी आदि से जुड़ी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।
  • इन बीजों में फैटी एसिड होते हैं जो शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं।
  • इसमें ट्रिप्टो फैन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो रात में सोने में और अच्छी नींद पाने में काफी मदद कर सकते हैं।
  • कद्दू के बीजों में मैग्नेशियम होता है जो महिलाओं की हड्डियों के लिए लाभदायक है।
  • यह बीज कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक हैं।

इनका सेवन किस तरह करें?

अगर कच्चा खाना पसंद नहीं करती हैं तो इन्हें भून कर या फिर सलाद आदि में शामिल करके खा सकती है। साथ ही इनका सेवन सूप या स्मूदी आदि में मिला कर भी किया जा सकता है। सॉस और चटनी में भी इन्हें मिला कर खाया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source