
किशोरी मिश्रा
किशोरी मिश्रा को डिजिटल मीडिया का लगभग 8+ वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसमें स्वास्थ्य (Health) और जीवनशैली ... Read More
Written By: Kishori Mishra | Updated : May 18, 2023 10:49 AM IST
Pumpkin Juice : सुबह-सुबह खाली पेट हेल्दी आहार लेना चाहिए। इन हेल्दी आहार में आप तरह-तरह की सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। अगर आप बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं, तो सबसे पहले सुबह-सुबह 1 गिलास कद्दू से तैयार जूस का सेवन करें। जी हां, कद्दू का जूस आपकी कई बीमारियों को दूर कर सकता है। इससे मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं। दरअसल, इसमें कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- फाइबर, विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम इत्यादि होता है, जो आपको बीमारियों से दूर रख सकता है। आइए जानते हैं कद्दू का जूस पीने के फायदे?
पाचन में सहायता करता है और कब्ज को ठीक करता है:
कद्दू का जूस पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, कद्दू के जूस में उच्च फाइबर होता है। साथ ही इसमें रेचक क्रिया के कारण कब्ज और दस्त दोनों को ठीक करने का गुण होता है। अगर आप कब्ज और पाचन संबंधी किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो एक गिलास कद्दू का जूस जरूर पिएं।
कोलेस्ट्रॉल को करता है कम
नियमित रूप से कद्दू का जूस पीने ते आप हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम कर सकते हैं। साथ ही यह शरीर में होई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को भी दूर कर सकता है।
कूलिंग गुण
गर्मियों के लिए कद्दू के जूस और शहद का मिश्रण आपका अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से आपका शरीर लंबे समय तक ठंडा रह सकता है। साथ ही शरीर के बढ़ते तामपान को भी कम कर सकता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा
कद्दू के जूस में मौजूद विटामिन सी और अन्य खनिज पाये जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही इससे शरीर की विभिन्न बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। अगर आप अपनी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करना चाहते हैं, तो कद्दू के जूस का सेवन करें। इससे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर हो सकती है।
वजन करे कम
कद्दू के जूस में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो आपके बढ़ते वजन की समस्या को दूर कर सकता है। साथ ही इसमें काफी कम कैलोरी मौजूद होती है, जिससे आपका वजन भी कंट्रोल होगा।
शरीर के बढ़ते वजन से लेकर कोलेस्ट्रॉल की परेशानी को कम करने में मददद कर सकता है। हालांकि, अगर आप किसी परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।