Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Add dal in diet for diabetes patients in Hindi: हाई ब्लड शुगर के मरीजों के लिए सही डाइट का होना जरूरी है और जो लोग सही डाइट नहीं ले पा रहे हैं तो दवाओं भी डायबिटीज कंट्रोल नहीं कर पाती हैं। बहुत से लोग यही गलती करते हैं कि वे अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए दवाएं लेने लगते हैं, लेकिन दवाएं ठीक से काम नहीं कर पाती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए सही डाइट होना सबसे ज्यादा जरूरी है और अगर वे सही डाइट नहीं ले पा रहे हैं, तो इसके कारण ब्लड शुगर कम करने वाली दवाएं भी ठीक से काम नहीं कर पाती हैं। इसलिए डाइट में सुधार करना ज्यादा जरूरी होता है, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं। कुछ प्रकार की दालें हैं, जिन्हें डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है और इनके बारे में हम आपको इस लेख में बताने वाले हैं, ताकि आपको ब्लड शुगर कंट्रोल करने में ज्यादा से ज्यादा मदद मिल पाए।
हाई ब्लड शुगर के मरीजों के लिए अरहर की दाल काफी अच्छी बताई गई है, जिसका नियमित रूप से सेवन करते रहना चाहिए। डायबिटीज से ग्रस्त जो लोग नियमित रूप से अरहर की दाल को अपनी डाइट में शामिल करते रहते हैे, उनके शरीर में ब्लड शुगर कम कंट्रोल करने वाली दवाएं अपेक्षाकृत प्रभावी रूप से काम करने में सक्षम रहती हैं।
मूंग की दाल में कई तरह के ऐसे खास पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीज मूंग की दाल अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं, जिसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहता है। नियमित रूप से मूंग की दाल का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी अच्छा विकल्प बन सकता है।
प्रोटीन जैसे खास पोषक तत्वों से भरपूर चने की दाल का सेवन करना भी डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। खासतौर पर जो लोग दवाओं की मदद से अपने ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्हें अपने नाश्ते में चने की दाल जैसे हेल्दी विकल्पों को शामिल कर लेना चाहिए। इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ खास फूड्स के बारे में बताने वाले हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए सोयाबीन भी काफी अच्छा विकल्प हो सकता है, जो न सिर्फ ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है बल्कि साथ ही साथ प्रोटीन जैसी जरूरी पोषक तत्व भी शरीर को प्रदान करता है। अगर आप सोयाबीन की दाल का सेवन सही समय पर और सही मात्रा में कर रहे हैं, तो सिर्फ ब्लड शुगर कंट्रोल नहीं होगा बल्कि डायबिटीज से जुड़ी अन्य कई जटिलताएं कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।