Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
स्वस्थ्य जीवन के लिए हम सब क्या नहीं करते हैं. डाइट को लेकर तमाम तरह के जतन करते हैं. सेहत के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी होता है. यह बात हम सभी जानते हैं. प्रोटीन शरीर की मांशपेशियों को मजबूत रखने के साथ मोटापा से दूर रखता है. जो लोगो रोजाना की डाइट में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा नहीं ले पाते हैं उनको कई तरह के रोग का खतरा बढ़ जाता है. इस समय प्रोटीन सप्ताह (Protein week) चल रहा है. हर साल 24 से 30 जुलाई के बीच प्रोटीन सप्ताह (Protein week) मनाया जाता है. प्रोटीन सप्ताह (Protein week) का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि प्रोटीन के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए.
भारत के लोगों को प्रोटीन की जानकारी होना बेहद जरूरी है क्योंकि IMRB के एक अध्ययन के अनुसार भारत में 70 प्रतिशत लोग प्रोटीन की कमी के शिकार हैं. इसके अलावा 93 प्रतिशत लोगों को प्रोटीन की जरूरत के बारे में भी पता नहीं है.
शहरी जीवन में रह रहे लोगो में भी प्रोटीन की कमी देखी गयी है. डाइट एक्सपर्ट्स के बारे में बात करें तो उनका मानना है कि शहरी जीवन में रहने वाले वर्किंग मेन और वूमन को रोजाना प्रोटीन डाइट कितनी लेनी है इसकी जानकारी बेहद जरूरी है.
प्रोटीन की कमी होने पर शरीर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती है.
शरीर में दर्द और अकड़न की पेरशानी भी देखी जाती है.
डाइट में प्रोटीन की कमी मोटापा का भी मुख्य कारण है.
जो लोग प्रोटीन डाइट नहीं लेते हैं उनमें डाइबिटीज का खतरा ज्यााद होता है.
2-4 वर्ष के बच्चे 10 ग्राम
5-12 वर्ष के बच्चे 19-34 ग्राम
13-18 वर्ष के लड़के 52 ग्राम
13-18 की लड़कियां 42 ग्राम
युवा पुरुष 56 ग्राम
युवा महिलाएं 46 ग्राम
तो इस प्रोटीन सप्ताह (Protein week) में आप भी प्रोटीन की आवश्यकता के बारे में जान लें.
प्रोटीन ज्यादा लेने से प्रौढ़ावस्था में भी रहेंगे सक्षम, जानें क्यों जरूरी है प्रोटीन का सेवन.