प्रोटीन शेक कब लेना चाहिए ? प्रोटीन पाउडर के फायदे और नुकसान

प्रोटीन शेक और प्रोटीन पाउडर को लेकर कई तरह के भ्रम लोगों में रहते हैं. हाल के वर्षों में बॉडी बनाने के लिए युवाओं में प्रोटीन शेक और प्रोटीन पाउडर के सेवन का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है. लेकिन प्रोटीन शेक कब लेना चाहिए ? या प्रोटीन पाउडर कब से लेना सही होता है ? जैसे सवाल अभी भी जरूरी हैं. हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार प्रोटीन शेक या व्हे प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल बुढ़ापे में ज्यादा लाभदायक होता है. बुढ़ापे में व्हे प्रोटीन पाउडर का सेवन शरीरिक मजबूती को बढ़ाता है. मेकमास्टर यूनिवर्सिटी में किये गये इस शोध में 70 साल के बुजुर्गों को शामिल किया गया था.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 13, 2019 7:35 PM IST

प्रोटीन शेक और प्रोटीन पाउडर को लेकर कई तरह के भ्रम लोगों में रहते हैं. हाल के वर्षों में बॉडी बनाने के लिए युवाओं में प्रोटीन शेक और प्रोटीन पाउडर के सेवन का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है. लेकिन प्रोटीन शेक कब लेना चाहिए ? या प्रोटीन पाउडर कब से लेना सही होता है ? जैसे सवाल अभी भी जरूरी हैं. हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार प्रोटीन शेक या व्हे प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल बुढ़ापे में ज्यादा लाभदायक होता है. बुढ़ापे में व्हे प्रोटीन पाउडर का सेवन शरीरिक मजबूती को बढ़ाता है. मेकमास्टर यूनिवर्सिटी में किये गये इस शोध में 70 साल के बुजुर्गों को शामिल किया गया था.

बुढ़ापे में क्यों फायदेमंद है व्हे प्रोटीन पाउडर और शेक 

protein shake should be taken when Advantages and disadvantages of protein powder

प्रोटीन शेक या प्रोटीन सप्लीमेंट कब हो सकता है जानलेवा ?

शोधकर्ताओं ने अपने शोध में शामिल बुजुर्गों को दो ग्रप में बांटा था. एक ग्रुप को 6 सप्ताह तक प्रोटीन बेस्ड मल्टी इन्ग्रीडिएंट न्यूट्रिशल सप्लिमेंट दिया गया. तो दूसरे ग्रुप को 6 सप्ताह तक प्लेसबो दिया गया. प्लेसबो एक तरह की प्रायोगित औषधी है.

दोनों ग्रुप को 12 सप्ताह तक इन दोनों तरह के सप्लिमेंट लेने की सलाह दी गयी थी. इस दौरान दोनों ही ग्रुप से हाई इंटेसिटी ट्रेनिंग भी करायी गयी. हलांकि माना जाता है कि बुढ़ापे में ऐसी एक्सरसाइज नहीं की जा सकती है. शोधकर्ताओं ने सही ट्रेनिंग के साथ हाई इंटेसिटी ट्रेनिंग भी करायी.

शोध के परिणाम में चौंकाने वाले आये हैं. शोधकर्ताओं के अनुसार प्रोटीन सप्लिमेंट का इस्तेमाल करने वाले बुजुर्ग लगभग 700 ग्राम मसल्स बनाने में सफल रहे. हलांकि जो लोग व्हे प्रोटीन पाउडर का सेवन कर रहे थे उनके मसल्स में ज्यादा मजबूती पायी गयी.

किस उम्र में प्रोटीन पाउडर व शेक ज्यादा फायदेमंद 

इस शोध के परिणाम यह बताते हैं कि अगर बुढ़ापे में प्रोटीन शेक या व्हे प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल किया जाए तो यह ज्यादा फायदेमंद है. क्योंकि बुढ़ापा जैसे-जैसे आता है शरीर के मसल्स घटते जाते हैं. घटते मसल्स को बचाने और मांसपेशियों की मजबूती में प्रोटीन पाउडर फायदेमंद हो सकता है.

शोधकर्ताओं ने यह भी माना कि प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल तब ज्यादा लाभदायक होता है, जब एक्सरसाइज भी की जाए. अगर आप प्रोटीन पाउडर का सेवन कर रहे हैं तो एक्सरसाइज जरूरी हो जाती है.

प्रोटीन पाउडर लेने का सही तरीका 

शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों को डाइट के माध्यम से लिया जाए तो सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. अगर आप बॉडी बनाने के लिए प्रोटीन पाउडर का सेवन करना चाहते हैं, तो किसी डाइट एक्सपर्ट्स से इसकी सलाह जरूर लें.

बुजुर्गों को भी प्रोटीन पाउडर का सेवन किसी डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए. इस शोध से एक बात तो पता चलती ही है कि बुढ़ापे में प्रोटीन शेक और व्हे प्रोटीन पाउडर का सेवन फायदेमंद हो सकता है.

प्रोटीन पाउडर का सेवन करने से पहले जान लें 5 बातें.

क्या डायबिटीज़ के मरीज़ को प्रोटीन सप्लीमेंट लेना चाहिए ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source