... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : June 23, 2020 4:16 PM IST
The size of the serving will depend on the carbohydrate content of the fruit.
Protein Rich Fruits : प्रोटीन की कमी के कारण हमें कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इन परेशानियों में नाखूनों का टूटना, स्किन पर लाल चकत्ते, वजन बढ़ना, अधिक भूख लगना और बालों का झड़ना शामिल है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। प्रोटीन के कारण हमारा पेट काफी देर तक (Protein Rich Fruits) भरा रहता है, जिसकी वजह से हमें बार-बार भूख नहीं लगती है। मांसहारी भोजन में प्रोटीन भरपूर रूप से होता है। लेकिन इन भोजन में फैट की मात्रा अधिक होती है। इस वजह से हम इसे प्रोटीन का (Protein Rich Fruits) अच्छा स्त्रोत नहीं कह सकते हैं।
अच्छे प्रोटीन की बात करें, तो फलों में मौजूद प्रोटीन अच्छे होते हैं। फलों में (Protein Rich Fruits) प्रोटीन के साथ-साथ इसमें अन्य पोषक तत्व जैसे- विटामिंस, एंटीऑक्टीडेंट्स और मिनरल्स भी भरपूर होते हैं। इसके साथ ही इन फलों में फाइबर भी अधिक होती है। आइए जानते हैं उन 4 फलों के नाम जो प्रोटीन से होता है भरपूर-
गर्मी और बारिश के सीजन में आपको मार्केट में काफी अमरूद दिख जाएंगे। अमरूद स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी गुणकारी होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो 100 ग्राम अमरूद में 2.6 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा अमरूद में फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है। इसलिए यह पेट के लिए काफी अच्छा होता है। इसके साथ ही अमरूद में कई सारे एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, तो तमाम रोगों से हमें बचाता है।
कटहल की सब्जी अधिकतर लोग खाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी पका हुआ कटहल खाया है। यह स्वाद में काफी मीठा फल होता है। पके हुए कटहल में भी प्रोटीन मात्रा अधिक होती है। 100 ग्राम कहटल में करीब 1.8 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके साथ ही कटहल विटामिन बी-6 से भी भरपूर होता है। यह हमारे मेटाबॉलिज्म को बेहतर करने में हमारी मदद करता है। लिए जाना जाता है।
किशमिश में फाइबर, आयरन और पोटैशियम भरपूर रूप से होता है। इसके साथ ही यह प्रोटीन का भी अच्छा स्त्रोत होता है। 100 ग्राम किशमिश में करीब 3.39 ग्राम प्रोटीन होता है। अगर आप मीठी चीजें खाने के शौकीन हैं, तो रिफाइंड शुगर के बदले किशमिश या इससे बनी डिशेज खाएं। किशमिश के सेवन से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल होता है।
पोटैशियम और विटामिन ए से भरपूर खुबानी, कई अन्य विटामिंस और मिनरल्स का अच्छा स्त्रोत होता है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है। 100 ग्राम खुबानी में करीब 1.4 ग्राम प्रोटीन होता है। ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खुबानी काफी अच्छा फल है, क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा बहुत ही कम और पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। दिन में अगर आप 100 ग्राम खुबानी खाते हैं, तो इससे आपके शरीर को 1 मिलीग्राम सोडियम और 259 मिलीग्राम पोटैशियम मिलता है।
शरीर की बढ़ती चर्बी कुछ ही दिनों में होगी कम, रोजाना सुबह खाली पेट पिएं ये वेट लॉस ड्रिंक
Yoga for Six Pack Abs : एक्टर्स की तरह चाहते हैं सिक्स पैक एब्स, तो करें ये योगासन
45 मिनट जॉगिंग के बदले 1 मिनट करें ये एक्सरसाइज, जांघों की चर्बी से मिलेगा छुटकारा