वेट लॉस के लिए प्रोटीन है जरूरी,रोज़ खाएं ये 3 प्रोटीन-रिच फूड्स

पढ़ें ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जो प्रोटीन से भरपूर होते हैं और वेट लॉस के लिए बहुत कारगर माने जाते हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 9, 2023 12:17 AM IST

Protein Rich Foods For Weight Loss: रोजमर्रा की डाइट में जिस चीज पर सबसे अधिक फोकस किया जाताहै वह है प्रोटीन।महिलाओं से लेकर बच्चों और बुजुर्गों सभी की डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने (importance of eating protein) की सलाह दी जाती है। प्रोटीन शरीर को शक्ति देकर कमजोरी दूर करता है। यह मांसपेशियों के विकास में मदद करता है और इसीलिए, प्रतिदिन सही मात्रा में प्रोटीन का सेवन महत्वपूर्ण है। वहीं, मोटापे (Obesity) से बचने और वेट लॉस के लिए (weight loss foods) भी रोजाना सही मात्रा में प्रोटीन खाना जरूरी है।

वेट लॉस के लिए प्रोटीन क्यों है जरूरी ?

डाइट कंसल्टेंट और न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल (Shilpa Mittal, Functinal Dietician and nutritionist, Mumbai) कहती हैं कि,

वेट लॉस की बात आती है तो प्रोटीन की भूमिका इसमें बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण होती है। क्योंकि हमारे शरीर के सभी एंजाइम्स और हार्मोन्स प्रोटीन से ही बने होते हैं। प्रोटीन क्रेविंग्स कम करता है खासकर देर रात जागने वाले लोगों को जो मिडनाइट क्रेविंग होती है उसे कंट्रोल करने के लिहाज से प्रोटीन का सेवन अहम ह। इसके अलावा प्रोटीन मेटाबॉलिज्म बढ़ाने वाला न्यूट्रिएंट भी है। यह फैट बर्न करता है और बेली फैट को कम करता है। प्रोटीन खाने से मसल्स मास बढ़ता है और इसीलिए वेट लॉस करने वाले लोगों की डाइट में अगर पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होगा तो इससे उन्हें वजन कम करते समय कमजोरी महसूस नहीं होगी।

हालांकि, जब भी हाई-प्रोटीन फूड्स (protein rich foods) की बात आती है तो लोगों को लगता है कि केवल नॉन-वेजिटेरियन फूड्स जैसे मीट, चिकन या मछली में ही प्रोटीन होता है या फिर राजमा-सोयाबीन में। लेकिन, ऐसा नहीं है कि शाकाहारी भोजन करने वाले लोगों के लिए प्रोटीन के केवल गिने-चुने ऑप्शन्स (protein rich foods for vegetarians) ही हैं। बल्कि, आपके आसपास आसानी से मिल जाने वाली और कई सस्ती चीजों में भी प्रोटीन पाए जाते हैं। इस लेख में आप पढ़ सकेंगे ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जो प्रोटीन से भरपूर होते हैं और वेट लॉस (weight loss) के लिए बहुत कारगर माने जाते हैं। आइए जानें कौन-से फूड्स हैं प्रोटीन का अच्छा और असरदार स्रोत। (Protein Rich Foods For Weight Loss In Hindi)

वेट लॉस के लिए खाएं ये  फू़ड्स ( Protein rich foods for weight loss diet in Hindi)

ग्रीक योगर्ट (Greek Yogurt)

गाढ़ा दही जिस हंग कर्ड (Hung Curd) के नाम से भी जाना जाता है प्रोटीन का एक नेचुरल और अच्छा स्रोत है। ऐसा कहा जाता है कि एक कप (लगभग 200 ग्राम) ग्रीक योगर्ट में 20 ग्राम तक प्रोटीन (protein in Greek Yogurt) पाया जाता है। इसी तरह ग्रीक योगर्ट (protein rich foods ) एक ऐसा फूड है जिसमें फैट की मात्रा बहुत कम होती है और इसमें नेचुरल शुगर भी कम होती है। इस तरह यह आपको हेल्दी और स्लीम रहने में मदद कर सकता है।

सूखे मेवे (Foods for weight loss- Dry fruits and Nuts)

अखरोट (Walnuts), बादाम (Almonds) , काजू और पिस्ता (Pistachio) जैसे ड्राई फ्रूट्स और नट्स (Nuts and Seeds) लोगों की रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा तो होते हैं लेकिन,ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि इनका सेवन करने से वजन कम करने में भी मदद होती है। विटामिन ई (Vitamin E), ज़िंक (Zinc) और हेल्दी फैट्स (Healthy Fats) से भरपूर होने के अलावा ड्राई फ्रूट्स और नट्स में फाइबर (Dietary Fiber) भी पाया जाता है। ड्राई फ्रूट्स खाने से प्रोटीन भी प्राप्त होता है और ये मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर (foods to boost metabolism)  वजन घटाने में भी मदद करता है। ( protein diet)

हे प्रोटीन (Whey Protein)

इसमें कई तरह के अमिनो एसिड्स (Amino Acids) पाए जाते हैं जो मसल्स को स्ट्रेंथ देते हैं। इसी तरह प्रोटीन हड्डियों क शक्ति भी बढ़ाता है और टिश्यूज़ को रिन्यू करता है और मेटाबॉलिज्म (metabolism) भी बढ़ता है। वहीं, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ यह शरीर को शक्ति भी देता है। अपने डाइटिशियन की सलाह के अनुसार हे प्रोटीन का चुनाव करें। ( benefits of

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source