बार-बार थकान व कमजोरी का कारण हो सकती है प्रोटीन की कमी, जानें कैसे बढ़ाए Protein Intake

प्रोटीन की कमी से आपको अक्सर चक्कर आने, शारीरिक थकान और कई अन्य प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हम सबका यह जानना जरूरी है कि प्रोटीन इनटेक बढ़ाने के लिए हमें क्या खाना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : May 21, 2026 8:05 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dt. Pranjal kumat

सुबह उठते ही तो मुझको चक्कर आने लगते हैं। उठने के बाद जैसे- तैसे घर का काम निपटा लेती हूं और इसके बाद मुझको ऐसा लगता है कि पूरा शरीर फिर से थक गया है। इतना ही नहीं काम करने के दौरान कई बार मुझको शारीरिक कमजोरी भी महसूस होती हैं। ये कहानी है रिचा की। रिचा अपना सुबह का नाश्ता, लंच और रात का खाना बिल्कुल सही तरीके से खाती थी, लेकिन इसके बावजूद अक्सर उन्हें थकान व कमजोरी महसूस होती थी। रिचा की तरह ही भारत में ज्यादातर महिलाओं को अक्सर थकान व कमजोरी महसूस होती है। इस प्रकार की परेशानी को महिलाएं परिवार की जिम्मेदारी व रोजमर्रा के काम से जोड़ देते हैं, लेकिन यह लक्षण शरीर में प्रोटीन की कमी को दर्शाते हैं। अगर शरीर में लंबे समय तक प्रोटीन की कमी हो जाए तो इसका असर त्वचा, आंखों की रोशनी, याददाश्त व बालों पर पड़ता है। एक रिसर्च बताती है कि भारत में 70 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं और बच्चे प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं। प्रोटीन की कमी के कारण आपको बीमारी न हो इसके लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं, क्या खाने से शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है।

शारीरिक कमजोरी प्रोटीन की कमी का संकेत है।

प्रोटीन की कमी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण

  1. अक्सर शारीरिक थकान महसूस होना
  2. शारीरिक कमजोरी, चक्कर आना
  3. बालों का पतले होना या झड़ना
  4. नाखूनों में पीलापन और नाखूनों का खराब होना
  5. मांसपेशियों में अक्सर दर्द रहना
  6. कमजोर इम्यूनिटी के कारण बार- बार बीमार होना
  7. हाथ- पैर में सूजन की परेशानी रहना
  8. किसी भी घाव को भरने में बहुत समय लगना

Spinach and egg toast अंडों में प्रोटीन पर्याप्त मात्रा मं पाया जाता है।

प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए क्या खाना चाहिए?

  1. दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स-  दूध, दही, पनीर और छाछ में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्राजंल कुमत का कहना है कि रोजाना की डाइट में 1 गिलास दूध जरूर शामिल करना चाहिए।
  2. दालें और बीन्स- मूंग दाल, मसूर दाल, राजमा, छोले और सोयाबीन में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाई जाता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि हर व्यक्ति को खासकर महिलाओं को दिन में एक बार दालें और बीन्स जरूर खानी चाहिए।
  3. ड्राई फ्रूट्स और सीड्स - बादाम, मूंगफली, अखरोट, चिया सीड्स और फ्लैक्स सीड्स भी प्रोटीन से भरपूर होते हैं। शाम को स्नैक्स या किसी भी चीज में मिलाकर आप ड्राई फ्रूट्स और सीड्स को खा सकते हैं।
  4. सोया और टोफू- सोया और टोफू में भी प्रोटीन का सोर्स माना जाता है। सोया और टोफू को लंच और डिनर में खाने से न सिर्फ शरीर को प्रोटीन मिलता है, बल्कि शरीर को इसे पचाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
  5. अंडा- आपने जिम जाने वाले लोगों को अक्सर अंडा खाते हुए देखा होगा। अंडे में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। डाइटिशियन का कहना है कि महिलाएं और बच्चे रोजाना 1 से 2 अंडे खाकर शरीर में प्रोटीन की पूर्ति कर सकते हैं।
  6. चिकन- प्रोटीन फूड्स की लिस्ट में चिकन का सबसे पहले आता है। चिकन खाने से मांसपेशियों की रिकवरी तेज होती है और प्रोटीन की कमी पूरी करने में मदद मिलती है।

रोजाना कितनी मात्रा में प्रोटीन जरूरी है?

डाइटिशियन बताती हैं कि एक सामान्य व्यक्ति को रोजाना अपने वजन के अनुसार प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। आमतौर पर व्यक्ति को प्रति किलो वजन पर लगभग 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। लेकिन बच्चों, प्रेग्नेंट महिलाओं को ज्यादा प्रोटीन की जरूरत होती है।

Disclaimer: प्रोटीन शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है। सही खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर इसकी कमी से बचा जा सकता है। 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source