डायबिटीज में रिस्की है इस न्यूट्रिएंट की कमी, शरीर देता है चीख-चीखकर संकेत, इग्नोर किया तो पड़ेगा पछताना

प्रोटीन की कमी शरीर और मेंटल हेल्थ को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। प्रोटीन की कमी से शरीर में कई तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 13, 2023 2:30 PM IST

Protein Deficiency Symptoms And treatment: शरीर के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी तत्वों में से एक है। यह एक प्रकार का माइक्रोन्यूट्रिएट है जिनका निर्माण अमीनो एसिड से होता है। यह मसल्स बनाने , टिश्यूज़ को रिपेयर करने, हार्मोन्स के रेग्यूलेशन और इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। यह शरीर को शक्ति देकर कमजोरी दूर करता है। ऐसे में प्रोटीन की कमी शरीर और मेंटल हेल्थ को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। प्रोटीन की कमी से शरीर में कई तरह की प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। प्रोटीन की कमी से जुड़े कुछ गम्भीर लक्षणों (Protein Deficiency Severe Symptoms ) के बारे में पढ़ें यहां। साथ ही जानें प्रोटीन डेफिशिएंसी से बचने के लिए कुछ हेल्दी फूड ऑप्शन्स के बारे में।

डायबिटीज मरीजों के लिए क्यों नुकसानदायक है प्रोटीन की कमी

प्रोटीन का सेवन करने से नसों में ग्लूकोज के घुलने की स्पीड कम हो जाती है। इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता नहीं और इंसुलिन लेवल भी संतुलित रहता है। लेकिन, जब आप कम मात्रा में प्रोटीन खाते हैं तो इससे डायबिटीज अनियंत्रित होने लगती है, वजन को कंट्रोल कर पाने में दिक्कत आती है और इससे डायबिटीज से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स भी बढ़ सकती हैं।

शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर दिखते हैं ये लक्षण (Symptoms Of Protein Deficiency )

  • मसल्स कमजोर होना
  • पैरों और शरीर में सूजन बढ़ना
  • बहुत अधिक थकान, सुस्ती और कमजोरी महसूस करना
  • चोट लगने पर घाव भरने में समय लगना (delayed wound healing)
  • हेयर थिनिंग, हेयर फॉलऔर बालों से जुड़ी अन्य समस्याएं (Hair problems)
  • स्किन का रूखापन बढ़ना
  • इम्यून पॉवर कम होना (low immune power)
  • स्किन पिग्मेंटेशन (skin pigmentation) की समस्या
  • कमजोर नाखून

पर्याप्त प्रोटीन के लिए खाएं ये फूड्स (Protein Rich foods)

सोयाबीन (Protein rich food-Soy products)

सोया प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। प्रोटीन के लिए आप टोफू, सोया बड़ियां और सोयाबीन के सफेद बीजों का सेवन करें। इसमें कई प्रकार के अमीनो एसिड्स पाए जाते हैं जो शरीर को नरिश करते हैं।

दूध (Protein rich food- Milk)

कैल्शियम से भरपूर दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स प्रोटीन का भी एक अच्छा स्रोत है। वेजिटेरियन डाइट में प्रोटीन के लिए दूध, दही, प्रोटीन, खोया और चीज जैसी चीजों को शामिल किया जा सकता है।

अंकुरित हरी मूंग (Protein rich food- Green Gram)

हरी मूंग या साबुत मूंग को फाइबर और अमीनो एसिड्स का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसमें विटामिन बी भी काफी अधिक मात्रा में होता है। वहीं, विटामिन के और विटामिन सी भी मूंग में पाए जाते हैं जो हड्डियों, इम्यून सिस्टम और हार्ट को हेल्दी बनाते हैं।

ड्राई फ्रूट्स (Protein rich food- Dryfruits)

विभिन्न पोषक तत्वों से समृद्ध होने के कारण ड्राई फ्रूट्स और नट्स हर किसी के लिए एक हेल्दी फूड हैं। इनका सेवन रोजमर्रा की डिशेज में मिलाकर किया जा सकता है। वहीं, भीगे हुए बादाम, काजू, मूंगफली, किशमिश और अखरोट का सेवन सुबह-शाम नाश्ते में खाया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source