इस 1 हार्मोन की कमी से मां नहीं बन पाती महिलाएं, झेलनी पड़ती हैं कई समस्याएं, हार्मोन बढ़ाने के लिए खाएं ये 8 फूड

महिलाओं के शरीर और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रोजेस्टेरोन का स्तर अच्छा होना जरूरी है। इसके अच्छे स्तर से से प्रेगनेंसी में आसानी होती है। नेचुरल तरीकों और डाइट में बदलाव करके प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : March 20, 2023 1:25 PM IST

प्रोजेस्टेरोन हार्मोन महिलाओं (Progesterone In Women) और पुरुषों दोनों के ही शरीर में होता है। ये हार्मोन कई तरह से शारीरिक प्रक्रियाओं को भी प्रभावित करते हैं। जिसमें डाइजेशन और नींद भी शामिल हैं। लेकिन खासतौर पर महिलाओं की प्रेगनेंसी से लेकर मोनोपोज तक की स्थिति में इस हार्मोन की भूमिका अहम है। एक्सपर्ट की मानें तो महिलाओं के शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोजेस्टेरोन होना चाहिए। यह एक सेक्स हार्मोन होता है, जो महिलाओं को पुरुष से अलग करता है। यह उन जरूरी हार्मोंस में से एक है जो प्रेगनेंसी में मदद करता है। अगर आप कंसीव करना चाहती हैं, तो शरीर में ज्यादा मात्रा में प्रोजेस्टेरोन होना चाहिए। अगर प्रोजेस्टेरोन की कमी (Progesterone Deficiency) है तो महिलाओं को मिसकैरेज, अनियमित माहवारी और यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। अगर आप भी कम प्रोजेस्टेरोन की समस्या से जूझ रही हैं, तो आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। आप डाइट में निम्न खाद्य पदार्थों को शामिल करके प्रोजेस्टेरोन का लेवल (Progesterone Rich Foods) बढ़ा सकती हैं।

महिलाओं में प्रोजेस्टेरोन लेवल बढ़ाने वाले फूड्स - (Foods Increase Progesterone in Women)

केला - Banana For Progesterone

केले में मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है। मैग्नीशियम पिट्युटरी ग्रन्थि नियमित करने के लिए भी जाना जाता है। साथ ही ये हार्मोन के उत्पादन को कंट्रोल करने का काम करता है। इससे प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में मदद मिलती है।

अखरोट - Walnuts For Progesterone

अखरोट में प्लांट स्टेरोल्स मौजूद होते हैं। जो महिलाओं में प्रोजेस्टेरोन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। अखरोट में विटामिन बी 6 भरपूर मात्रा में होते हैं। जो प्रोजेस्टरोन के लिए काफी अच्छा होता है।

कद्दू - Pumpkin For Progesterone

कद्दू से बनी कई रेसिपी लोगों को खूब पसंद आती हैं। कद्दू खाने के अनगिनत फायदे हैं। इतना ही नहीं कद्दू के अलावा कद्दू के बीज जिंक से भरपूर होते हैं, जो महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन के लेवल को बढ़ाने में मदद करते करते हैं।

बादाम - Almond For Progesterone

बादाम मैग्नीशियम और विटामिन ई काअच्छा खासा स्रोत होता है। एक्सपर्ट्स महिलाओं को नियमित रूप से बादाम खाने की सलाह देते हैं। इससे प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है।

पालक - Spinach For Progesterone

प्रोजेस्टेरोन का लेवल बढ़ाने के लिए डाइट में पलक को शामिल करना चाहिए। पालक में विटामिन बी 6 के साथ साथ मैग्नीशियम भी होता है। जो प्रोजेस्टेरोन का उत्पादन बढ़ाने में फायदेमंद होते हैं।

विटामिन सी - Vitamin C Food For Progesterone

महिलाओं के शरीर में विटामिन सी एक तरह के एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। अगर आप शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का लेवल बढ़ाना चाहती हैं, तो अपनी डाइट में विटामिन सी इ भरपूर चीजें जैसे संतरे, ब्रोकली और हरी सब्जियों को ज्यादा से ज्यादा शामिल करें।

बीन्स - Beans For Progesterone

बीन्स में अनगिनत पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बीन्स को डाइट में शामिल करने से प्रोजेस्टेरोन के लेवल को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा बीन्स में मौजूद विटामिन बी 6 और मैग्नीशियम दिमाग को शांत रखता है।

भिंडी - Bhindi For Progesterone

भिंडी में मैग्नीशियम और जिंक का काफी अच्छा स्रोत होता है। भिंडी एक ऐसी सब्जी है, जो प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को संतुलित करने में मदद करती है।

प्रोजेस्टेरोन हार्मोन को बढ़ाने में ये फूड्स आपकी अच्छी मदद कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी डाइट संतुलित रखनी होगी। एक हेल्दी डाइट आपकी इम्यूनिटी को बढ़ावा भी देगी और हार्मोनल सिस्टम को मजबूत भी रखेगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.