राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पसंदीदा व्यंजन पखाला (Pakhala) सेहत के लिए इन 5 तरीकों से है फायदेमंद, जानें रेसिपी

Pakhala health benefits: पखाला भात ओडिशा का एक पारंपरिक व्यंजन है जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बहुत पसंद करती हैं। दरअसल, ये प्रीबायोटिक्स से भरपूर एक हेल्दी फूड है।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : August 1, 2022 10:34 AM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) बेहद ही सादगी से रहने वाली महिला हैं। इतना ही नहीं वो सात्विक भोजन करती हैं जिसमें, प्याज और लहसुन नहीं होता। उनके इसी सात्विक भोजन का एक हिस्सा है पखाला (Pakhala)। दरअसल, पखाला एक पारंपरिक उड़िया डिश है। इसे लोग आम भाषा में पखाला भात भी कहते हैं। यह बहुत ही सरल तरीके से तैयार किया जाता है, जहां पके हुए चावल को पानी में भिगोया जाता है। फिर इसका स्वाद और लाभ बढ़ाने के लिए इसे रात भर फर्मेंटेट किया जाता है। यानी कि इसे ऐसे ही पानी में भिगो कर रखा जाता है और सुबह बासी करके खाया जाता है।

दरअसल, इस व्यंजन के पीछ स्वस्थ रहने की एक सोच है। वो ऐसे कि ओडिशा में गर्मी ज्यादा पड़ती है जो कि कभी-कभी सहनशीलता से परे होता है। यह व्यंजन गर्मी के दिनों के लिए एक आरामदेह भोजन है, जो कि शरीर में पानी की कमी को रोकता है और पेट को ठंडा करता है। इसके अलावा पखाला के फायदे (Pakhala health benefits) कई हैं। आइए जानते हैं और फिर जानेंगे इसकी रेसिपी।

पखाला खाने के फायदे-Pakhala health benefits

1. प्रीबायोटिक्स से है भरपूर-Full of prebiotics

पखाला भात प्रीबायोटिक्स से भरपूर है। दरअसल, जब इसे फर्मेंटेट किया जाता है तो इसमें प्रीबायोटिक्स तत्व बढ़ जाते हैं। ये तत्व पेट के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये गट हेल्थ को बेहतर बनाने वाले गट बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और पाचनतंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसे खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है।

2. पेट को ठंडा करता है-Cool stomach acid

पखाला भात में नमी की अच्छी मात्रा होती है जो कि पेट को ठंडा करते हैं। ये पेट में एसिड गैस को न्यूट्रलाइज करते हैं और फिर बेसिक गुणों को बहाल करते हैं। इससे पेट का पीएच बैलेंस रहता है और पेट ठंडा रहता है। इससे आपको एसिडिटी और बदहजमी की समस्या नहीं होती है और ना ही शरीर में जलन आदि होता है।

3. पानी की कमी से बचाता है-Prevent dehydration

पखाला भात को रात भर पानी में भिगो कर रखा जाता है जिससे ये शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। दरअसल, जब आप रात भर इसे भिगो कर रखते हैं तो ये पानी से भर जाता है। जब सुबह आप इसे खाते हैं तो ये मांसपेशियों और टिशूज को पर्याप्त मात्रा में पानी देता है जिससे शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार नहीं होता है।

4. इम्यूनिटी बूस्टर है-Immunity booster

प्रीबायोटिक फूड इम्यूनिटी बूस्टर होते हैं। ये गट हेल्थ को सही रखने के साथ शरीर को संक्रामक रोगों से लड़ने की शक्ति देते हैं। इसकी वजह से शरीर मौसमी बीमारियों से बचा रहता है। और ये तमाम काम पखाला भात करता है।

5. वेट लॉस में मददगार है-Good for weight loss

पखाला भात वेट लॉस करने वालों के लिए बहुत फायदेमंद है। ये जहां फाइबर से भरपूर है और मेटाबोलिज्म बूस्ट करता है वहीं, ये कम कैलोरी और ज्यादा हाइड्रेटिंग भी है जो कि वेट लॉस के लिए जरूरी है।

पखाला भात की रेसिपी-Pakhala recipe in hindi

पखाला भात बनाने के लिए पहले चावल बना कर रख लें। अब इसे दही या पानी में भिगो कर रात भर रख दें। अब अगले दिन थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। फिर इसमें, कढ़ी पत्ता और सरसों का तड़का ऊपर से लगाएं। फिर इसमें भुना जीरा पाउडर और हरा धनिया मिलाएं और सर्व करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source