... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 6, 2018 2:53 PM IST
अगर आप भी परेशान हैंं बचे हुए खाने से तो आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी रेसिपी जिससे बचा हुआ खाना भी इस्तेमाल हो जाएगा और लजीज रसगुल्ले भी बन जाएंगे। © Shutterstock
रसगुल्ले सभी को पसंद होते हैं। शायद ही कोई होगा जिसे मीठे में रसगुल्ले खाना पसंद न हो। पर त्योहारों पर इतनी तरह के व्यंजन पकते हैं कि सभी खाए ही नहीं जाते। कितना ही खाना तो अगले दिन तक बचा रहता है। अगर आप भी परेशान हैंं बचे हुए खाने से तो आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी रेसिपी जिससे बचा हुआ खाना भी इस्तेमाल हो जाएगा और लजीज रसगुल्ले भी बन जाएंगे। यह भी पढ़ें - दिवाली 2018 : गिफ्ट के लिए तैयार हैं ये पांच हेल्दी आइडिया
बचे हुए चावल के रसगुल्ले
आवश्यक सामग्री
1 छोटा चम्मच अरारोठ पाउडर
1 छोटा चम्मच मैदा । यह भी पढ़ें - हर सप्ताह खाइए काले चने, होंगे ये सारे फायदे
1 बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर
1 बड़ा चम्मच घी
डेढ़ कप चीनी
3 कप पानी
ढाई कप चावल (पके हुए)
विधि
-सबसे पहले चावल को ब्लेंडर में डालकर दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि मिक्सर को एक नंबर पर ही चलाएं।
-अब एक प्लेट पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें और पिसे हुए चावल को निकालकर प्लेट में रखें।
- चावल के पेस्ट में मैदा, अरारोठ पाउडर और मिल्क पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें। जितना ज्यादा अच्छे से गूंदेंगे रसगुल्ले उतने ही सॉफ्ट बनेंगे। यह भी पढ़ें - घटाना है वजन, तो शाम को खाएं ये हेल्दी स्नैक्स
- चावल के तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे रसगुल्ले के बॉल्स बना लें।
- तेज आंच में एक पैन में चीनी और पानी डालकर 4 से 5 मिनट तक पकाएं और चाशनी तैयार करें। - चाशनी के तैयार होते ही रसगुल्ले पैन में डालें और 2 से 3 मिनट बाद आंच मीडियम कर पैन ढक दें और 2 मिनट तक रसगुल्ले पकाएं।
- तय समय के बाद रसगुल्लों को पलटकर दूसरे साइड से पकाएं।
- आंच मीडियम और धीमे करते हुए रसगुल्लों को 10 से 15 मिनट तक पकाएं।
- तैयार हैं बचे हुए चावल से स्पंजी रसगुल्ले।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.