... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 5, 2018 5:05 PM IST
पोषण से भरपूर चूर्मा लड्डूू हैं बच्चों के लिए खास। © Shutterstock
चूर्मे के लड्डू एक परंपरागत राजस्थानी रेसिपी है। घर में मौजूद साधारण सामग्री से तैयार इन लड्डुओं में ढेर सारी कैलोरी होती है। जो बच्चों की उछल-कूद के लिए बहुत ही जरूरी है। अगर आप भी चाहते हैं अपने बच्चों को हेल्दी और एनर्जेटिक रखना, तो बनाएं चूर्मे के लड्डू।
चूर्मे के लड्डू में मौजूद पोषक तत्व
सामग्री (चार व्यक्तियों के लिए)
विधि
आटा और सुजी को एक बाउल में मिला लें। आधा कप घी डालकर मिला लें। फिर आवश्यकतानुसार दूध डालकर गूंध कर लोई बना लें।
फिर इस लोई के समान हिस्से बनाकर गोल या लम्बे आकार दें। एक कढ़ाई में घी गरम कर लें और इन्हे सुनहरा और करारा होने तक तल लें। घी में से छानकर एक अबजॉरवेंट पेपर पर रखें और ठंडा होने दें।
यह भी पढ़ें – जानें कैसे कॉफी से अलग है ग्रीन कॉफी, क्यों मानी जाती है हेल्दी
फिर इन्हे दरदरा पीस लें और एक बाउल में निकाल लें। एक नॉन स्टिक पैन में 1 कप घी गरम कर लें, गुड़ डालें और घुल जाने दें। एक प्लेट पर खसखस फैलाएं। गुड़ के मिश्रण को पीसे हुए पावडर में डालें।
यह भी पढ़ें - अमृत समान हैं दूध, दही, घी, शहद, तुलसी, जानें इनके लाभ
छोटी इलाइची पावडर डालें और अच्छी तरह मिला लें। चाहें तो आप जायफल का पाउडर या पीसे हुए नट्स भी डाल सकते हैं। फिर इस मिश्रण के लड्डू बना लें और खसखस में लपेट कर एक प्लेट पर रखें।
यह भी पढ़ें – यूं ही नहीं हैं लोग दही के दीवाने, जानें इसके लाभ
ठंडा होने पर परोसें या एयरटाइट डब्बे में रखें।