Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Homemade Protein Powder Recipe In Hindi: बच्चों के संपूर्ण विकास के लिए कई तरह के पोषक तत्व जरूरी होते हैं। प्रोटीन भी ऐसा ही एक पोषक तत्व है, जो शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। खासकर, बढ़ती उम्र के बच्चों को प्रोटीन की आवश्यकता अधिक होती है क्योंकि यह उनकी मांसपेशियों के विकास में मदद करता है। साथ ही, लंबाई बढ़ने में भी मदद करता है। आजकल अधिकतर पेरेंट्स बच्चों को मार्केट में मिलने वाले प्रोटीन पाउडर, ड्रिंक्स और स्प्लीमेंट्स देते हैं। लेकिन मार्केट में मौजूद प्रोडक्ट्स में अधिक मात्रा में शक्कर और हानिकारक केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में, आप चाहें तो घर पर ही हेल्दी और टेस्टी प्रोटीन पाउडर बनाकर बच्चों को दे सकते हैं। इस पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से बच्चों की सेहत को कई फायदे मिलेंगे। तो आइए, जानते हैं बच्चों के लिए घर पर प्रोटीन पाउडर बनाने का तरीका -
आप घर पर बच्चों के लिए प्रोटीन पाउडर को आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसका चॉकलेटी फ्लेवर बच्चों को बहुत पसंद आएगा। इस होममेड प्रोटीन पाउडर को दूध में मिलाकर पीने से बच्चों को स्वाद के साथ-साथ सेहत के फायदे भी मिलेंगे।
1 कप (100 ग्राम) काजू
1 कप (100 ग्राम) बादाम
1 कप (100 ग्राम) अखरोट
1 कप (100 ग्राम) मखाना
आधा कप (50 ग्राम) पिस्ता
1 कप (100 ग्राम) ओट्स
1 कप (100 ग्राम) मिल्क पाउडर
1/3 कप कोको पाउडर
आधा कप (50 ग्राम) गुड या नारियल का शक्कर
सबसे पहले आप एक पैन में सभी ड्राई फ्रूट्स को ड्राई रोस्ट कर लें। फिर इन्हें एक बाउल में निकालकर कुछ देर के लिए ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
अब सभी ड्राई फ्रूट्स को एक मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें।
अब पिसे हुए पाउडर को छलनी की मदद से छान लें
इसके बाद आप इस पाउडर में कोको पाउडर, मिल्क पाउडर और शक्कर मिलाएं।
इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
आपका होममेड प्रोटीन पाउडर बनकर तैयार है। आप इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख दें।
एक चम्मच होममेड प्रोटीन पाउडर को एक गिलास गुनगुने दूध में मिक्स करके बच्चे को सुबह नाश्ते के साथ या शाम को स्नैक्स में दें। इससे बच्चे की एनर्जी मिलेगी। साथ ही, उसकी अच्छी सेहत भी बरकार रहेगी।