प्रेगनेंसी में कैसी होनी चाहिए डाइट? एक्सपर्ट से जानिए 9 महीने का डाइट प्लान

गर्भावस्था में महिलाओं को सही खान-पान की मदद से अपने और भ्रूण के विकास के लिए जरूरी पोषण प्राप्त हो सकता है। एक्सपर्ट से जानते हैं कि महिलाओं को अलग-अलग ट्राईमेस्टर में क्या खाना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 22, 2025 8:02 PM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Chanchal Sharma

Diet during pregnancy- प्रेगनेंसी एक ऐसा अनुभव है जो किसी भी महिला के लिए बेहद ख़ास होता है। प्रेगनेंसी में किसी भी महिला को अपने साथ साथ अपने गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होता है। इसके लिए उन्हें अपने आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए। क्यूंकि गर्भवती महिला जो भी खाती है उसी से बच्चे का विकास भी होता है और महिला को भी पोषण मिलता है।

आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा के अनुसार महिलाएं जब गर्भधारण का प्रयास करती है तब उन्हें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि क्या खाएं और क्या नहीं। गर्भावस्था के समय महिलाओं के शरीर में कई तरह के शारीरिक और हॉर्मोनल बदलाव होते रहते हैं। इसलिए उनको अधिक पोषण की आवश्यकता होती है। अगर महिलाएं इस दौरान अच्छे से खाती हैं तो उनकी प्रेगनेंसी जर्नी बहुत स्मूथ रहती है। उनकी इम्युनिटी अच्छी रहती है और बच्चे का सर्वांगीण विकास हो पाता है।

प्रेगनेंसी के 3 ट्राईमेस्टर्स में कब और क्या खाना चाहिए?-्Diet in every trimester of pregnancy.

पहली तिमाही (प्रेगनेंसी के शुरूआती तीन महीने)

प्रेगनेंसी के शुरूआती तीन महीने किसी गर्भवती महिला के लिए बहुत संवेदनशील होते हैं। इस दौरान आप जो भी खाते हैं उसी से बच्चे का विकास होता है इसलिए अपनी डाइट में फॉलिक एसिड से भरपूर आहार जैसे ब्रोकली, हरी सब्जी, पालक, आदि शामिल करना चाहिए। इसके अलावा अनार, केला, दूध, दही, अंडा और पर्याप्त मात्रा में पानी ले।

दूसरी तिमाही (प्रेगनेंसी के चौथे महीने से छठे महीने तक का समय)

प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही में किसी भी महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे के शरीर का अंग विकसित होने लगता है। ऐसे समय में उनको कैल्शियम और पोटीन की मात्रा अपनी डाइट में बढ़ा देनी चाहिए। इसके लिए आप बादाम, दूध, दही, अंडा, पनीर, मछली, साबुत अनाज, आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। खाने पीने के अलावा आप शारीरिक रूप से एक्टिव रहने की कोशिश करें।

तीसरी तिमाही (प्रेगनेंसी के सातवें महीने से नौवें महीने तक का समय)

यह प्रेगनेंसी का आखिरी स्टेज होता है और इस दौरानं बच्चे का वजन बढ़ना शुरू हो जाता है। इस समय आपको अत्यधिक प्रोटीन और आयरन युक्त भोजन करना चाहिए। शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखें, नारियल पानी का सेवन करें।

प्रेगनेंसी का चांस बढ़ाने के लिए महिलाओं की डाइट कैसी होनी चाहिए?

  1. गर्भावस्था में कभी भी ऐसी चीजों का सेवन न करें जिससे आपके बच्चे का विकास बाधित हो या आपकी प्रेगनेंसी जटिल हो जाए।
  2. इस दौरान महिलाओं को अपनी डाइट में ज्यादा चाय या कॉफी ज्यादा नहीं पीनी चाहिए।
  3. इसी तरह आधा पका हुआ, प्रोसेस्ड या पैकेज्ड खाना न खाएं।
  4. जंक फ़ूड का सेवन न करें और शराब, सिगरेट जैसी नशीली पदार्थों का सेवन न करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

FAQs

प्रेगनेंसी में प्रोटीन के लिए क्या खाना चाहिए?

बादाम, दूध, दही, अंडा, पनीर, मछली, साबुत अनाज, आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

क्या प्रेगनेंसी में चाय या कॉफी पीनी चाहिए?

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट में ज्यादा चाय या कॉफी ज्यादा नहीं पीनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source