प्री-वर्कआउट स्नैक्स तेजी से कम करेंगे वजन, जानिए क्या खाना है अच्छा, किन से बनाएं दूरी

फिट रहने के साथ ही वजन घटाने के लिए वर्कआउट जितना जरूरी है उतना ही इंपोर्टेंट है प्री-वर्कआउट स्नैक्स।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Updated : March 22, 2024 3:16 PM IST

अक्सर लोगों को सुबह वर्कआउट के बीच में तेज भूख लगने लगती है, जिसके कारण वे काफी अनकंफर्टेबल हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि आप अपने प्री-वर्कआउट स्नैक्स पर ध्यान नहीं देते हैं। दरअसल, फिट रहने के साथ ही वजन घटाने के लिए वर्कआउट जितना जरूरी है उतना ही इंपोर्टेंट है प्री-वर्कआउट स्नैक्स। ये स्नैक्स आपको वर्कआउट के दौरान भरपूर एनर्जी देते हैं और आपकी सेहत के लिए भी जरूरी होते हैं। अगर आप भी जिम जाने की प्लानिंग कर रहे हैं या खुद ही वर्कआउट का शेड्यूल बना रहे हैं तो आपको प्री-वर्कआउट स्नैक्स की जानकारी होना जरूरी है।

वेट लॉस में मददगार

प्री-वर्कआउट स्नैक्स खाने से आप एक्सरसाइज के दौरान ज्यादा कैलोरी जला पाते हैं। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आपको भूख कम लगती है। कई शोध बताते हैं कि प्री-वर्कआउट स्नैक्स से भूख वाले हार्मोन ग्रेलिन का लेवल कम होता है। साथ ही तृप्ति वाला हार्मोन लेप्टिन का लेवल बढ़ता है। जिससे आपको भूख का एहसास कम होता है, जो वेट लॉस में मददगार होता है।

इन बातों का रखें खास ध्यान

प्री-वर्कआउट स्नैक्स आपको एक्सरसाइज के दौरान भरपूर एनर्जी देते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप हमेशा हेल्दी स्नैक्स का चुनाव करें, जिसमें सभी पोषक तत्व हों।

1. आपके प्री-वर्कआउट स्नैक्स में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होना चाहिए। कार्बोहाइड्रेट आपके शरीर में ईंधन की तरह काम करता है।

2. कई बार एक्सरसाइज के दौरान लोगों का ब्लड शुगर लो हो जाता है। प्री-वर्कआउट स्नैक्स इस परेशानी को भी कम करते हैं। इसलिए फलों को इसमें शामिल करें।

3. कोशिश करें कि प्री-वर्कआउट स्नैक्स में प्रोटीन भी हो। प्रोटीन के जरिए आपको अमीनो एसिड भी मिलता है। इससे आपकी मसल्स की रक्षा होती है। कई बार अमीनो एसिड की कमी से मसल्स टिशु टूट जाते हैं।

4. एक्सरसाइज के दौरान काफी पसीना निकल जाता है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। प्री-वर्कआउट स्नैक्स में फल, सब्जियां जरूर शामिल करें।

5. वर्कआउट के साथ ही आपको मानसिक रूप से भी फोकस की जरूरत होती है। इसलिए सीमित मात्रा में कैफीन ले सकते है। इससे आप वर्कआउट के दौरान चौकस रह पाएंगे।

जानिए कौनसे हैं बेस्ट प्री-वर्कआउट स्नैक्स

न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल ने हाल ही में अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अच्छे और खराब प्री-वर्कआउट स्नैक्स के बारे बताया। नमामी ने बताया कि कुछ स्नैक्स ऐसे होते हैं जो हाई प्रोटीन से भरपूर होने के साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखते हैं। ये पचने में आसन होते हैं और एनर्जी बनाए रखते हैं।

  • सेब के साथ पीनट बटर
  • मिक्स सीड्स और अनार के साथ ग्रीक योगट
  • सब्जा सीड्स के साथ नारियल पानी
  • हार्ड बॉइल एग
  • ब्लैक कॉफी

प्री-वर्कआउट से पहले न खाएं ये स्नैक्स

  • शुगर या शुगर रिच फूड
  • तला हुआ फैटी फूड
  • प्रोटीन शेक
  • डेयरी प्रोडक्ट से बनी ड्रिंक्स
  • हाई कार्ब रिच फूड
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source