Pre-Pregnancy diet: मां बनने की कर रही हैं तैयारी, तो प्रेगनेंसी प्लानिंग के साथ बनाएं अपनी डायट को भी हेल्दी, ऐसी रखें अपनी प्री-प्रेगनेंसी डायट

प्रेगनेंसी से पहले सही डायट से एग हेल्थ में सुधार होती है। इसी तरह, डायट की मदद से अच्छी मात्रा में सभी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। इससे, गर्भधारण के बाद प्रेगनेंसी को आगे बढ़ाने और गर्भपात से बचने में भी मदद होती है। इसीलिए, जैसे ही आप प्रेगनेंसी के बारे में सोचें, या अपनी फैमिली आगे बढ़ाने का फैसला लें। तब, अपनी डायट (Pre-pregnancy diet tips) में कुछ बदलाव करें। प्रेगनेंसी से पहले का डायट प्लान बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 5, 2020 8:06 PM IST

प्रेगनेंसी (Pregnancy) के दौरान खान-पान का ध्यान रखना ज़रूरी है। लेकिन, प्रेगनेंसी से पहले भी डायट (Pre-pregnancy diet tips) का ध्यान ज़रूर रखना चाहिए। इसकी दो अहम वजहें हैं। प्रेगनेंसी से पहले सही डायट से एग हेल्थ में सुधार होती है। इसी तरह, डायट की मदद से अच्छी मात्रा में सभी पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। इससे,  गर्भधारण के बाद प्रेगनेंसी को आगे बढ़ाने और गर्भपात से बचने में भी मदद होती है। इसीलिए,  जैसे ही आप प्रेगनेंसी के बारे में सोचें, या अपनी फैमिली आगे बढ़ाने का फैसला लें। तब,  अपनी डायट (Pre-pregnancy diet tips) में कुछ बदलाव करें। प्रेगनेंसी से पहले का डायट प्लान बनाते समय इन बातों का ध्यान रखें।

Diet during Pregnancy: प्रेगनेंसी में खाएं कैल्शियम से भरपूर ये 4 वेजिटेरियन फूड्स, बच्चे की स्किन और हड्डियों के विकास में मदद करता है कैल्शियम

कर रहे हैं फैमिली प्लानिंग, तो इस तरह की डायट अपनाएं (Pre-pregnancy diet tips):

ब्रेकफास्ट:

दिन की शुरुआत के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट (breakfast tips before pregnancy) करें। इसके लिए कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स शामिल करें। ओट्स, गेहूं का पास्ता और मल्टीग्रेन परांठे खाएं। जवारी का आटा,बाजरे का आटा और रागी या नाचनी जैसे हेल्दी और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स खाएं।  इससे, आपका पेट भरेगा। इससे,  आपको देर तक शक्ति मिलेगी और अनहेल्दी चीज़ें खाने की इच्छा भी कंट्रोल हो सकेगी।

लंच से पहले :

नाश्ते के बाद या ऑफिस पहुंचने के बाद जब भूख लगें तो कुछ हेल्दी खाएं। इसके, लिए आप कोई फल खा सकती हैं। इसी तरह फ्रूट सलाद और पम्पकिन सीड्स भी खा सकते हैं। फलों के एंटी-ऑक्सिडेंट्स प्रजनन क्षमता बढ़ाते हैं। जबकि, कद्दू के बीज या पम्पकिन सीड्स से गर्भधारण की शक्ति भी बढ़ती है।

लंच (Pre-pregnancy diet tips):

दोपहर के भोजन में 2-3 मल्टीग्रेन आटे की रोटियां खा सकती हैं। इसके साथ एक कटोरी हरी सब्ज़ियां, ब्राउन राइस और दाल खाएं। इसके, साथ एक कटोरी करी या अपनी पसंद की सब्ज़ी भी खा सकती हैं।  इसी तरह रोस्टेड चिकन या मछली खा सकते हैं। सलाद और दही जैसे फूड्स भी प्री-प्रेगनेंसी डायट को बैलेंस्ड बनाते हैं।

शाम का नाश्ता:

जब, शाम को कुछ खाने की इच्छा हो तो स्प्राउट्स और फल बेस्ट ऑप्शन्स हैं।

Pregnancy Diet Tip: प्रेगनेंसी में बढ़ जाती है Vitamin Deficiency की संभावना, पोषक तत्वों की लिए फॉलो करें ये डायट टिप्स

डिनर:

जिस तरह का भोजन आप दोपहर में खाती हैं। ठीक वैसी ही थाली आप रात के खाने में भी तैयार कर सकती हैं। पसंद के हिसाब से दालें, बीन्स, राजमा या चनें की करी जैसी डिशेज़ खाएं। भोजन की शुरुआत सूप के साथ करें। बहुत देर रात डिनर खाने से बचें। इससे, आपको एसिड रिफ्लेक्स जैसी परेशानियों से बचने में मदद होती है।

Post Pregnancy Health Tip: प्रेगनेंसी के बाद ज़रूर खाएं अजवायन, होंगे ये 2 फायदे

Postpartum Stress: बच्चे के जन्म के बाद किसी भी मां से ना पूछें ये 4 सवाल !

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source