
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : October 5, 2018 8:06 AM IST
आलू और शकरकंद में क्या अधिक फायदेमंद है, यह जानना भी है जरूरी। © Shutterstock
आलू और शकरकंद तो आप खाते ही होंगे। आमतौर पर हम जब भी कोई सब्जी बनाते हैं, तो उसमें आलू जरूर होता है। आलू के बिना सब्जी की बात करना बेमानी सी है लेकिन क्या आपको पता है कि आलू हमारी सेहत के लिए कैसा है? अक्सर सुनने में आता है कि आलू खाने से इंसान मोटा हो जाता है। दरअसल, आलू में विटामिन-सी, पोटैशियम, विटामिन-B की प्रचुर मात्रा होती है तो वहीं शकरकंद में मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, आयरन और जिंक होता है। आलू से हमें कार्बोहाईड्रेट स्टार्च के रूप में मिलता है, जिसका कुछ हिस्सा फाइबर की तरह काम करता है इसलिए यह आंतो के कैंसर से बचाता है। वहीं शकरकंद में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। आलू थोड़ा कम ही खाएं, हो सकते हैं ये 4 नुकसान
कब क्या खाना है नुकसानदायक
डाइटिशियन हिमांशी शर्मा का कहना है कि आलू के तत्व हड्डी को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा आलू का छिलका सेहत के लिए काफी अच्छा है। अगर हम रोज दो-तीन आलू उबालकर छिलके सहित थोड़े से दही के साथ खाएं तो वह भी एक संपूर्ण आहार का काम करते हैं। लेकिन अकसर हम आलू को एक सब्जी के तौर पर इस्तेमाल करते हैं जिससे आलू हमारी सेहत के लिए एक लिमिट के बाद खतरनाक हो जाता है। वहीं शकरकंद को हमेशा नाश्ते या कभी भी खाए जाने वाली आइटम के रूप में गिना जाता है। पथरी से संबंधित बीमारी होने पर आलू काफी लाभदायक है।
कौन है अधिक बेहतर
- अगर पथरी का रोगी केवल आलू खाएं और अधिक पानी पिए तो उससे पथरी आसानी से निकल जाती हैं। वहीं शकरकंद में ऊर्जा का खजाना होता है। अक्सर लोग इसे आलू से जोड़कर देखते हैं लेकिन पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो इसके कई फायदे हैं। जो शकरकंद गहरे रंग की होती हैं उनमें कैरोटिनॉयड जैसे, बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह कैरोटीनॉयड ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है, वहीं यह हार्ट डिजीज के लिए भी फायदेमंद होता है।
- ऐसा कहते है कि 100 ग्राम शकरकंद में 400% से भी अधिक विटामिन-ए होता है। शकरकंद में आयरन, फोलेट, कॉपर, मैगनीशियम जैसे कई विटामिंस होते हैं जिससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
- शकरकंद को खाने से त्वचा में चमक आती है और चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती, वहीं आलू शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है। शकरकंद डायट्री फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है।
- शकरकंद खाने से खून बढ़ता है। शकरकंद और आलू को अगर रोस्ट या फिर उबाल कर खाया जाए तो दोनों में कैलोरी सामान्य मात्रा में होती है और फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा न के बराबर होता है जिससे इसे खाने से फैट नहीं बढ़ता।
चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए ट्राई करें आलू से बना फेस मास्क
- शकरकंद विटामिन-सी के साथ विटामिन-डी का भी एक बहुत अच्छा सोर्स है। शकरकंद में भरपूर मात्रा में आयरन होता है जिसे हमारे शरीर को काफी एनर्जी मिलती है और ब्लड सेल्स का निर्माण भी होता है। शकरकंद पोटैशियम का एक बहुत अच्छा माध्यम है जो कि किडनी को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
- दोनों तरह के आलू में फाइबर होता है जो कि कोलेरेक्टल कैंसल और डाइजेशन की समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसके अलावा दोनों तरह के आलू में कई सारे न्यूट्रिशियंस होते हैं जो कि हमारी सेहत के काफी लाभदायक होते हैं।
डायबिटीज होने पर क्या खाएं
डाइटिशियन हिमांशी शर्मा बताती हैं कि आलू या शकरकंद कुछ भी हो दोनों अगर एक लिमिट में लिए जाएं तो बेहतर होते हैं। अगर किसी को डायबिटीज है तो उसे शकरकंद बिल्कुल नहीं लेनी चाहिए लेकिन आलू भी वह एक सीमित मात्रा में ले सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को शुगर होती है, उनके लिए भी शकरकंद सेहत के लिए हानिकारक है, वहीं आलू भी उन्हें ज्यादा खाने से बचना चाहिए। वहीं जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की परेशानी रहती है, उनके लिए आलू और शकरकंद दोनों ही सेहत के लिए हानिकारक है। आलू अच्छा है या शकरकंद यह उम्र पर निर्भर करता है। बच्चे खाने के साथ बहुत ज्यादा फिजिकल वर्कआउट भी कर लेते हैं। ऐसे में दोनों ही चीजें उनके लिए फायदेमंद हैं। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति ओवरवेट है, तो उसके लिए दोनों ही चीजें खतरनाक हैं। हमें दिन में 1800 से कैलोरी लेनी होती है, तो हमें कैलोरी और कार्ब्स को इस तरह से मैनेज करना होता है कि वह ज्यादा ना हो।