
Also Read
आलू का रस नियमित रूप से लेने पर आपकी त्वचा संबंधी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। यह आपकी त्वचा को अंदर से साफ कर उसे पोषण देने के साथ ही चमकदार भी बनाएगा। © Shutterstock.
आलू खाना (Potato juice benefits) तो सभी को पसंद है। पर हेल्थ कॉन्शियस लोग अपनी डाइट में सीमित मात्रा में ही आलू शामिल करते हैं । पर क्या आप जानते हैं कि आलू का सेवन सेहत के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। इसमें मौजूद खास तत्व आपकी त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। अगर आप आलू खाना नहीं चाहते, तो इसके रस (Potato juice benefits) को अपनी डाइट में शामिल करें। और फिर देखें इसके सेहत लाभ।
अगर आप इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से बार-बार बीमार पड़ते हैं तो आलू खाने की बजाए उसका रस अपनी डाइट में शामिल करें। यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को तो बढ़ाएगा ही, साथ ही लिवर संबंधी समस्याओं का निराकरण कर आपको बिल्कुल स्वस्थ बनाए रखने में भी मददगार होगा।
आलू का रस नियमित रूप से लेने पर आपकी त्वचा संबंधी परेशानियां खत्म हो जाएंगी। यह आपकी त्वचा को अंदर से साफ कर उसे पोषण देने के साथ ही चमकदार भी बनाएगा। इसे त्वचा पर लगाने से मुहांसों की समस्या से भी निजात मिलेगी।
अकसर ओवर ईटिंग या बेवक्त खाने से अपच और गैस की समस्या हो जाती है। कच्चे आलू के रस को पानी के साथ रोजाना आधा कप पिएं और ध्यान रखें कि इसे खाली पेट लें। इससे आपको गैस बनने की समस्या से निजात मिलेगी, जो आजकल एक आम समस्या बन चुकी है।
शोध इस बात को साबित कर चुके हैं, कि कच्चे आलू का रस आपको कैंसर, हाइपरटेंशन और किडनी के अलावा कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकता है।
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो यह आपके लिए बेहद फायदेमंद चीज है। रक्त में शर्करा के स्तर को कम करने में आलू का रस काफी प्रभावकारी साबित होगा ।
इसका सेवन करने पर शरीर से सभी हानिकारक तत्वों को बाहर निकालने में मदद मिलेगी और शरीर के सभी अंगों की सफाई होगी। इतना ही नहीं हृदयवाहिनी संबंधी समस्याओं में भी आलू का रस लाभदायी है।