hamburger icon
A
Read in English

Postpartum Drinks : डिलीवरी के बाद शारीरिक कमजोरी दूर करते हैं ये 3 ड्रिंक्स

डिलीवरी के बाद शरीर काफी कमजोर हो जाता है। इस कमजोरी से जल्दी रिकवर करना चाहती हैं तो पिएं कुछ हेल्दी ड्रिंक्स...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 17, 2019 5:48 PM IST

डिलीवरी के बाद शरीर काफी कमजोर हो जाता है। शरीर में कई तरह के बदलाव भी होते हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने खानपान का विशेष ध्यान देना चाहिए। प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में डिलीवरी के बाद यह जरूरी हो जाता है कि आप अंदर से खुद को मजबूत रखें और आप खुद को मजबूत तभी रख सकती हैं, जब आप हेल्दी डाइट (Postpartum Drinks) लेंगी। इसके साथ ही आपको अपने डाइट में लिक्विड चीजों को भी अधिक शामिल करना होगा, क्योंकि आप अपने बच्चे को ब्रेस्टफीड कराती हैं। हेल्दी ड्रिंक्स के सेवन से आप ऊर्जावान और हाइड्रेटेड बनी रहेंगी। इस दौरान शरीर हर तरह की अंदरूनी घावों, कमजोरी से रिकवर करने के प्रॉसेस में होता है। जानें, किन हेल्दी ड्रिंक्स (Postpartum Drinks) का सेवन आपको डिलीवरी के बाद करना चाहिए।

डिलीवरी के बाद आप जरूर पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स

लहसुन वाला दूध 

आप पाचन को स्वस्थ बनाए रखना चाहती हैं, तो लहसुन वाला दूध पिएं। यह ड्रिंक इतना हेल्दी होता है कि स्तनपान की प्रक्रिया को भी सुधारता है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो आपके बच्चे को भी रोगों से बचाता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होता है।

Diet in Pregnancy : प्रेग्नेंट महिलाओं को इन सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए

यूं बनाएं लहसुन वाला दूध 

लहसुन वाला दूध बनाने के लिए 3-4 लहसुन की कली लें। थोड़ा सा पानी, 1 कप दूध और चीनी या फिर शहद। लहसुन का पेस्ट बना लें। पैन में थोड़ा सा पानी और लहसुन के पेस्ट को डालकर उबालें। जब पानी उबलकर आधा रह जाए, तो इसमें दूध डाल दें। थोड़ी देर और उबालें। अब चीनी या शहद मिला दें। हल्का गर्म हो जाए, तो इसे पिएं।

सौंफ का पानी

सौंफ से ब्रेस्ट मिल्क का निर्माण अधिक होता है। यह मां और बच्चे में होने वाली पाचन की समस्या को भी दूर करता है। शरीर को ताकत मिलती है।

यूं तैयार करें सौंफ का पानी

सौंफ का पानी तैयार करने के लिए आपको चाहिए एक चम्मच सौंफ, 1 लीटर पानी, आधा चम्मच शहद या चीनी। पैन में पानी और सौंफ डालें। इसे उबलने दें। जब उबल जाए, तो छान लें। गर्म या हल्का गुनगुना करके आप इसे पी सकती हैं। आपको स्वाद फीका लग रहा है, तो शहद या चीनी मिला लें।

अजवायन का पानी

अजवायन का पानी भी सेहत के लिए काफी हेल्दी ड्रिंक होता है। इसे पीने से प्रसव से रिकवर होने में जल्दी मदद मिलती है। पाचन प्रक्रिया दुरुस्त करता है। कोलन साफ करता है। डिलीवरी के बाद इसे कुछ दिनों तक लगातार पीने से आप जल्दी अच्छा महसूस करने लगती हैं।

Yoga in Pregnancy : जांघों और पेट की मांसपेशियों में कसाव लाने के लिए करें ये 2 आसन

यूं बनाएं अजवायन का पानी

अजवायन का पाउडर, 1 कप पानी, 1/2 छोटा चम्मच घी, थोड़ा गुड़ लें। पैन में घी गर्म करें। इसमें अजवायन पाउडर डाल दें।अब इसमें पानी मिलाएं और अच्छी तरह से चलाएं। थोड़ी देर उबालने के बाद आंच बदं कर दें। इसमें गुड़ मिलाकर ठंडा होने दें। छान कर इसका सेवन करें। आप इसे दिन भर में एक-दो बार पी सकती हैं।