Poppy seeds: कमजोर हड्डियों को लोहे की तरह मजबूत बना देगा ये बीज, जानें कैल्शियम से भरी खसखस खाने के फायदे

Poppy seeds for weak bone: शरीर में कैल्शियम की कमी हड्डियां कमजोर पड़ सकती हैं और इससे गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं। यदि डाइट से कैल्शियम पूरा नहीं हो पा रहा है, तो खसखस का सेवन करके कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : March 17, 2023 5:45 PM IST

Health benefits of poppy seeds: स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सही डाइट लेना जरूरी होता है और कई जब हम सही डाइट नहीं ले पाते हैं तो हमारा शरीर कमजोर पड़ जाता है। हमारे शरीर के सभी अंगों व हिस्सों को जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। जिस प्रकार के मसल्स के लिए प्रोटीन जरूरी होता है, उसी प्रकार हड्डियों के लिए कैल्शियम भी जरूरी होता है। आजकल देखा गया है कि डाइट के माध्यम से कई बार कुछ लोगों की कैल्शियम पूरी नहीं हो पाती है और इस कारण से उनकी हड्डियां कमजोर पड़ने लगती है। लेकिन कुछ चीजें हैं, जो आपकी हड्डियों को फिर से मजबूत बना सकती हैं। इनमें से एक है खसखस यानी पॉपी सीड्स, जिनका सही तरीके से सेवन करने से आपकी हड्डियां फिर से मजबूत बन सकती हैं। चलिए जानते हैं हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए खसखस के फायदे

मजबूत हड्डियों के लिए खसखस (Poppy seeds for for strong bones)

पॉपी सीड्स में खूब मात्रा में कैल्शियम और आयरन पाया जाता है, जो आपकी हड्डियों की कमजोरी को दूर करने में मदद कर सकता है। कुछ लोगों को दूध अच्छा नहीं लगता है और पर्याप्त मात्रा में दूध न पीने के कारण उनके शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है व हड्डियां कमजोर पड़ जाती हैं। लेकिन खसखस को अपनी डाइट में शामिल करके कमजोर हड्डियों को फिर से मजबूत बनाया जा सकता है।

बोन डैमेज से भी बचाता है खसखस (Poppy seeds for bone damage)

हड्डियों के लिए खसखस इसलिए खास है क्योंकि यह सिर्फ आपकी हड्डियों को मजबूत ही नहीं बनाता है, साथ ही साथ इनमें गंभीर क्षति होने से भी रोकता है। खसखस में अच्छी मात्रा में मैंगनीज पाया जाता है, जो एक खास प्रकार के प्रोटीन कोलेजन को बनाने में मदद करता है। यह खास कोलेजन हड्डियों में होने वाले डैमेज से भी बचाता है।

ऐसे करें सेवन (How to eat poppy seeds)

खसखस का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है, जिसे आमतौर पर लोग अपनी डाइट में मिलाकर खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग मिठाइयों या घर के व्यंजनों में मिलाकर खसखस का सेवन करते हैं। वहीं कुछ लोग सलाद के साथ मिलाकर इसका सेवन करते हैं।

सेवन करते समय सावधानी (is poppy seeds safe to eat)

खसखस का सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है, कि ये ओपिओइड्स दूषित हो सकते हैं और ऐसे ही इनका सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए खाने के लिए खसखस खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि इन्हें खाने के लिए ही तैयार किया गया है। आपको घर पर भी खाने से पहले इन्हें अच्छे से धो लेना चाहिए।

खसखस के अन्य फायदे (Poppy seeds benefits)

सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं खसखस का सेवन करना आपके स्वास्थ्य को अन्य कई फायदे प्रदान करता है। यदि आप सही मात्रा में और ध्यानपूर्वक अपनी डाइट में खसखस को शामिल करते हैं, तो इससे कई अन्य फायदे भी मिल सकते हैं जैसे

  • वेट लॉस में मदद करे
  • हार्ट को हेल्दी रखे
  • डायबिटीज में मददगार
  • किडनी स्टोन में फायदेमंद
  • थायराइड की बीमारी में फायदेमंद
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source