Poisonous fruit seeds: जहर के समान हैं इन 4 फलों के बीज, गलती से भी निकल लिया तो पड़ सकते हैं बीमार

Healthy diet tips: फल स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होते हैं, लेकिन कुछ फलों के बीज शरीर में जाकर जहर के समान काम करते हैं। इस लेख में कुछ ऐसे फलों के बारे में बताया गया है, जिनके बीज स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 7, 2022 5:05 PM IST

अगर आपको कोई कहे कि यह फल खाने से आप बीमार पड़ जाओगे, तो क्या आप उसकी बात मानेंगे? बिल्कुल नहीं क्योंकि फल कोई भी हो स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। कोई बीमार पड़ जाए तो डॉक्टर फल खाने की सलाह देते हैं, किसी को वजन कम करना तो भी उसे डाइट में फल व सब्जियां शामिल करने की सलाह दी जाती है। हर किसी को पता है कि फल खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और अगर उसे सही मात्रा में और समय समय पर खाया जाए तो शायद ही उससे कोई साइड-इफेक्ट होता होगा। लेकिन अगर आप कभी फल खाकर बीमार पड़ गए तो? दरअसल आप फल खाकर नहीं बल्कि उसका बीज खाकर बीमार पड़े हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जिनके बीज खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं। यह लेख हर किसी के लिए जरूरी है ताकि वे फल खाते समय उनके बीजों को अवॉइड कर सकें, तो जानते हैं इन फलों के नाम

सेब के फल में होता है जहर

ऐसा कहा जाता है कि रोज एक सेब खाना आपके डॉक्टर को दूर रख सकता है और यह बात सच भी है क्योंकि सेब इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है। लेकिन यह बात आपको सुनने में भी थोड़ी अटपटी लगी होगी, लेकिन सच यही है कि सेब के बीज में एक खतरनाक जहर होता है। इसके बीज में पाया जाने वाला जगह साइनाइड होता है। हालांकि, बीज में इसकी मात्रा बहुत ही कम होती है, लेकिन फिर भी जहर तो जहर ही होता है।

चेरी के बीज बना सकते हैं बीमार

चेहरी खाना बहुत से लोगों को पसंद होता है। लेकिन चेही एक ऐसा फल है, जिसका बीज कई बार गलती से खा लिया जाता है। इसलिए आपको यह बताना जरूरी है कि चेरी का बीज आपके स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। चेरी के बीजों में भी कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में जाकर कई समस्याएं पैदा कर सकता है।

बेर के बीज पहुंचा सकते हैं नुकसान

वैसे तो बेर के बीज बेहद कठोर होते हैं और उन्हें खाना इतना आसान नहीं होता है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि अगर गलती से भी बेर का बीज आपने निगल लिया तो वह पेट में जाकर कई बीमारियां पैदा कर सकता है।

आलूबुखारे के बीज हैं खतरनाक

आलूबुखारा एक बेहद स्वादिष्ट फल है और यह खासतौर पर बच्चों को बेहद पसंद होता है। लेकिन आपको यह ध्यान रखना होगा कि कही गलती से आपका बच्चा इसका बीज न निगल लें। इसके बीज में भी कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि, फल खाते समय सिर्फ बीजों का ही नहीं बल्कि अन्य कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, जो आपको बीमार होने से बचा सकता है। ये बाते निम्न हैं -

  • फल खाने से पहले उसे साफ पानी में अच्छे से धो लें
  • यह जरूर सुनिश्चित करें कि फल ताजा है
  • फल का थोड़ा सा हिस्सा ही खराब है तो भी उसे पूरा ही फेंक दें
  • फलों को हमेशा फ्रीज में या ढक कर रखें और मक्खियां न बैठने दें
  • अगर काफी देर से फल कटा हुआ है तो उसे न खाएं
  • जितना हो सके कैन या बंद डिब्बे में मिलने वाले फलों को अवॉइड करें
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source