Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पोहा खाना भी होता है फायदेमंद, जानें कैसे

इसमें फाइबर की मात्रा इतनी होती है कि यह पेट में जाते ही बहुत जल्दी पच जाता है। इसे आप चाहे जितना भी खाएं, आपको पेट में गैस नहीं होगा। पोहा खाने से ब्लोटिंग की समस्या भी नहीं होती है।

पोहा खाना भी होता है फायदेमंद, जानें कैसे
पोहा खाने से भी होते हैं सेहत को कई लाभ। © Shutterstock

Written by Anshumala |Updated : March 28, 2019 2:47 PM IST

नाश्ते में अक्सर अधिकतर घरों में पोहा बनाया जाता है। इसे जितने सादा तरीके से बनाया जाता है, उतना ही यह सेहत के लिए हेल्दी होता है। वजन कम करना चाहते हैं, तो पोहा नियमित रूप से खाने से लाभ होता है। दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। पोहा काफी हल्का फूड है, जिसे खाने के बाद पेट इसे आसानी से पचा लेता है। इसमें कई तरह की सब्जियां, मूंगफली डाले जाते हैं, जो पोहे को पौष्टिक बनाते हैं। जानें, वजन कम करने के साथ-साथ पोहा खाने से सेहत पर क्या लाभ होता है।

ये भी पढ़ें: तरबूज ही नहीं इसके बीज भी होते हैं फायदेमंद, जानें कैसे

पोहा खाने से होने वाले सेहत लाभ

Also Read

More News

ब्लड शुगर लेवल रहता है नियंत्रित

पोहा में बहुत अधिक फाइबर मौजूद होता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है। ब्लड शुगर के स्तर को भी यह नियंत्रित करता है। पोहा खाने से ब्लड शुगर का स्तर जल्दी नहीं बढ़ता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह बेहद पौष्टिक होता है। ऐसे में इसे नाश्ते या शाम में स्नैक्स की तरह आप जरूर खाएं।

कार्बोहाइड्रेट होता है भरपूर

इसमें 75 % कार्बोहाइड्रेट और 25 % फैट होता है। इसे खाने से शरीर में हेल्दी फैट्स की कमी नहीं होती। यही कारण है कि पोहा खाना लाभकारी होता है।

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट खाएं किशमिश, होंगे सेहत को कई लाभ

कैलोरी होती है ना के बराबर

पोहा में कैलोरी कम होती है। तो यदि आप वजन कम करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं, तो पोहा खाना लाभकारी हो सकता है। एक कटोरी वेजिटेबल पोहा में लगभग 250 कैलोरी होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भी काफी होते हैं, इसलिए इसे कम कैलोरी वाले हेल्दी फूड में शामिल किया जाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पचता है आसानी से 

इसमें फाइबर की मात्रा इतनी होती है कि यह पेट में जाते ही बहुत जल्दी पच जाता है। इसे आप चाहे जितना भी खाएं, आपको पेट में गैस नहीं होगा। पोहा खाने से ब्लोटिंग की समस्या भी नहीं होती है।

About the Author

... Read More