Advertisement

आप भी नाश्ते में खाते हैं पोहा और चाय? जानें यह फूड कॉम्बिनेशन हेल्थ के लिए कैसा होता है

नाश्ते में पोहा और एक कप चाय मिल जाए तो मजा ही आ जाए, लेकिन क्या इन दोनों चीजों को साथ में खाना हमारी हेल्थ के लिए सही है? या ये फूड कॉम्बिनेशन सेहत पर बुरा असर डाल सकता है?

Written By Anju Rawat
Published : June 6, 2026 9:39 AM IST

poha and tea (AI Generated)

Poha and Tea Combination: कई लोग पोहा और चाय को कम्फर्ट फूड (Comfort food) मानते हैं और नाश्ते में इन दोनों का एक साथ खूब सेवन करते हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि ये फूड कॉम्बिनेशन सेहत पर क्या असर डालता है? आपको बता दें कि पोहा हेल्थ के लिए बेहद (Healthy breakfast India) फायदेमंद माना जाता है। कई डाइटिशियन ने नाश्ते में पोहा (Poha and Tea in Breakfast) खाने की सलाह देते हैं। लेकिन, पोहा के साथ चाय पीना कितना सही है? आइए, फूड कॉम्बिनेशन की इस सीरीज में पोहा और चाय को एक साथ लेना चाहिए या नहीं, इस बारे में जानेंगे।

क्या पोहा के साथ चाय पी सकते हैं?

आकाश हेल्थकेयर की डाइटिशियन गिन्नी कालरा (Dt Ginni kalra Aakash Healthcare) बताती हैं, "आप पोहा के साथ चाय पी सकते हैं। लेकिन, रोजाना पोहा और चाय का कॉम्बिनेशन लेने से बचना चाहिए। पोहा में आयरन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर होते हैं। जबकि, चाय में टैनिन्स होते हैं जो भोजन से मिलने वाले आयरन के अवशोषण को कम कर सकते हैं। अगर हीमोग्लोबिन कम है, आयरन की कमी है या आप प्रेग्नेंट हैं, तो पोहा के साथ चाय पीने से बचें।"

Advertisement

पोहा खाने के कितनी देर बाद चाय पी सकते हैं?

डाइटिशियन गिन्नी कालरा आगे बताती हैं कि पोहा खाने के तुरंत बाद भी चाय पीने से बचना चाहिए। पोहा और चाय के बीच में थोड़ी देर का गैप जरूर रखना चाहिए। शरीर पोहा में मौजूद सभी पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर सके, इसके लिए चाय से परहेज (Tea side effects) करने की सलाह दी जाती है। लेकिन, कभी-कभी पोहा और चाय को एक साथ लेने से कोई समस्या नहीं होती है।

पोहा और चाय एक साथ खाने से क्या होता है?

  • चाय पीने से शरीर आयरन के अवशोषण को कम कर सकता है। इससे शरीर में आयरन की कमी (iron deficiency) हो सकती है।
  • अगर चाय ज्यादा मीठी ली जाए, तो ज्यादा कैलोरी मिल सकती है और ब्लड शुगर का स्तर बढ़ (high blood sugar) सकता है।
  • पोहा और चाय को एक साथ लेने से कुछ लोगों को एसिडिटी (acidity) भी हो सकती है। इसलिए अगर पेट में जलन रहती है, तो इन दोनों को साथ में लेने से बचें। हालांकि, ऐसा सभी लोगों के साथ नहीं होता है।
  • पोहा और चाय को लो-प्रोटीन डाइट माना जाता है। इसलिए भूख जल्दी लग सकती है।

पोहा के साथ क्या खाना चाहिए?

  • ज्यादातर लोग पोहा को ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए इसमें अंकुरित मूंग, पनीर, मूंगफली, मटर आदि मिलाते हैं।
  • पोहा में नींबू मिलाकर खाना भी फायदेमंद होता है, इससे आयरन का अवशोषण बढ़  सकता है।
  • पोहा में अमरूद, संतरा, मौसंबी और पपीता आदि का सेवन भी किया जा सकता है। इससे विटामिन-सी (Vitamin C) की मात्रा बढ़ती है और एक बैलेंस ब्रेकफास्ट हो सकता है।
  • पोहा के साथ और दही या एक गिलास छाछ भी ले सकते हैं। इससे आपको पर्याप्त प्रोटीन और कैल्शियम भी मिल सकता है।

पोहा खाने के फायदे

International Journal of Nursing Education and Research के अनुसार, पोहा खाने से शरीर को ऊर्जा मिल सकती है और भूख कम लग सकती है। इसमें फाइबर होता है, इसलिए डाइजेशन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

Advertisement

Disclaimer: पोहा और चाय को एक साथ लिया जा सकता है, लेकिन कभी-कभी। हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना पोहा के साथ चाय पीने से परहेज करने की सलाह देते हैं। शरीर पोहा में मौजूद पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर पाए, इसके लिए पोहा के साथ विटामिन-सी को शामिल करें।