Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Makhana or foxnuts benefits for health: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) हाल ही में जब बिहार दौरे पर भागलपुर पहुंचे तो लोगों ने मखाने के फूलों से बनी एक खास माला से उनका स्वागत किया। यह वही मखाना है जो इन दिनों ट्री पॉप और फॉक्स सीड्स नट्स के नाम से दुनियाभर में एक पॉप्युलर स्नैक (Makhana is a popular snack) बन चुका है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बताया कि वे खुद रोजाना मखाना खाते (PM Modi eats makhana everyday) हैं। पीएम ने मखाने को एक सुपरफूड (Superfood) बताया और कहा कि वे साल के 365 दिनों में से लगभग 300 दिनों तक मखाना खाते हैं। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट को प्राथमिकता देते हैं और उन्हीं फूड्स का सेवन करना पसंद करते हैं जो हेल्दी और गुणकारी हो।
बता दें कि इस साल बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी मखाने के बारे में बात की बताया कि मखाने के उत्पादन करने के लिए किसानों को मोटिवेट किया जाएगा ताकि, लोगों तक यह पौष्टिक फूड आसानी से पहुंच सके। बता दें कि वित्त मंत्री ने बिहार में विशेष मखाना बोर्ड की स्थापना करने की योजना पर भी बात की। क्योंकि, बिहार ही वह राज्य है जहां मखाना का उत्पादन सबसे अधिक होता है और यहीं से दुनियाभर में मखाना निर्यात भी किया जाता है।
मखाना एक प्रकार का ड्राई फ्रूट है और यह फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। मखाना एक सुपरफूड है, जिसका अर्थ है कि यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है और थोड़ी मात्रा में भी मखाना खाने से आपकी हेल्थ को भरपूर फायदे मिल सकते है।
पाचन शक्ति बढ़ाने और पूरे डाइजेस्टिव सिस्टम की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए मखाना एक फायदेमंद फूड है। मखाना खाने से डाइजेशन बढ़ता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं कम होती है। पेट में गैस बनना, कॉन्स्टिपेशन की परेशानी और इनडाइजेशन से आराम दिलाने का काम करता है मखाना। आप रात में सोने से पहले मखाना दूध के साथ खा सकते हैं या इसे एक स्नैक के तौर पर चाय के साथ खा सकते हैं।
क्या आप जानते हैं कि मखाना खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। बैड कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहने से हार्ट डिजिज और हार्ट अटैक का रिस्क भी कम होता है। मखाना एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवेनॉइड्स और मैग्नेशियम से भरपूर होता है। मखाना खाने से हार्ट हेल्थ में भी सुधार होता है।
मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी मखाने का सेवन बहुत लाभकारी होता है। मखाना एक लो-कैलोरी फूड है जिसमें फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है। मखाना खाने से आपको प्रोटीन भी प्राप्त होता है। इन सब न्यूट्रिएंट्स की मदद से आपको वेट लॉस में आसानी होती है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।