पीएम मोदी को पसंद है खिचड़ी खाना, जानें खिचड़ी खाने के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ

पीएम मोदी को खिचड़ी खाना बहुत पसंद है। सुबह के नाश्‍ते में ही नहीं, बल्कि कई विदेशी दौरों में भी उन्‍होंने खिचड़ी खाने को ही प्राथमिकता दी।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : September 17, 2019 4:22 PM IST

देश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्‍मदिवस पर लोग बधाई दे रहे हैं। इस अवसर पर उन्‍होंने अपने घर गुजरात जाकर मां के साथ खाना खाया। पर क्‍या आप जानते हैं कि पीएम मोदी को खिचड़ी खाना (Khichadi benefits) बहुत पसंद है। सुबह के नाश्‍ते में ही नहीं, बल्कि कई विदेशी दौरों में भी उन्‍होंने खिचड़ी खाने को ही प्राथमिकता दी। इस दौरान विशेष भारतीय कुक उनके लिए खिचड़ी बनाते हैं। आखिर क्‍यों इतना पसंद है पीएम मोदी को खिचड़ी खाना। आइए जानते हैं खिचड़ी खाने के स्‍वास्‍थ्‍य लाभ (Khichadi Health benefits)

आज है पीएम मोदी का जन्‍मदिन

देश भर में आज लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 69वें जन्‍मदिन की बधाई दे रहे हैं। उनका जन्‍म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। अपने 69वें जन्‍मदिन पर भी वे अपनी मां हीराबेन से आशीर्वाद लेने वडनगर पहुंचे और उनके साथ बैठकर दोपहर का खाना खाया। हालांकि खाने में उन्‍होंने पारंपरिक गुजराती खाना खाया। पर प्रधानमंत्री कई अवसरों पर बता चुके हैं कि उन्‍हें खिचड़ी और पोहा खाना बहुत पसंद है। इतना ज्‍यादा कि वे खुद भी इसे बना सकते हैं।

सादा और पौष्टिक व्‍यंजन है खिचड़ी

दाल, चावल, सब्जियों और भारतीय मसालों को मिलाकर बनाई जाने वाली खिचड़ी न केवल सादा और स्‍वादिष्‍ट होती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत अच्‍छी है। पीएम मोदी को तो खिचड़ी खाना इतना ज्‍यादा पसंद है कि वे कई विदेशी दौरों पर भी खिचड़ी ही खा चुके हैं। खिचड़ी असल में कई पौष्टिक तत्‍वों से भरी हुई होती है।

Khichadi benefits, health benefits of khichadi, PM Narendra Modi likes khichadi very much, PM modi's favourite food, healthy food. दाल, चावल, सब्जियों और भारतीय मसालों को मिलाकर बनाई जाने वाली खिचड़ी न केवल सादा और स्‍वादिष्‍ट होती है, बल्कि यह सेहत के लिए भी बहुत अच्‍छी है। पीएम मोदी को तो खिचड़ी खाना इतना ज्‍यादा पसंद है कि वे कई विदेशी दौरों पर भी खिचड़ी ही खा चुके हैं। © Shutterstock.

पचने में आसान है खिचड़ी

अगर आपका हाजमा यानी मेटाबॉलिज्‍म कमजोर है तो आपको खिचड़ी जरूर खानी चाहिए। यह पचने में बहुत ही आसान होती है। चावल और दाल के मिलने से इसकी तासीर बदल जाती है। न तो यह ठंडी रहती है और न ही गरम। इसलिए इसे कमजोर हाजमे वाले लोगों को खाने के लिए भी दिया जाता है।

बदल सकते हैं टेस्‍ट

यह बनाने में इतनी ज्‍यादा आसान होती है कि आप अपनी सुविधानुसार इसका टेस्‍ट भी बदल सकते हैं। अगर आप स्‍पाइसी खाने के शौकीन हैं तो खिचड़ी में तरह-तरह मसाले मिला सकते हैं। जबकि अगर आप हेल्‍दी डाइट लेना चाहते हैं, तो खिचड़ी में देसी घी डाल कर खाएं। घी और खिचड़ी का कॉम्‍बीनेशन तो हमेशा से कमाल है। जबकि कुछ लोग दही, अचार और पापड़ के साथ खिचड़ी खाना पसंद करते हैं।

बीमार भी  खा सकते हैं खिचड़ी

आप किसी भी वजह से अगर बीमार हैं, खाना खाने का मन नहीं हैं, पेट में बहुत ज्‍यादा भारीपन महसूस हो रहा है, तो भी आपके लिए‍ खिचड़ी उत्‍तम आहार है। ऐसी अवस्‍था में धुली मूंग की दाल और चावल की बनाई हल्‍की खिचड़ी दी जाती है।