
Also Read
इस टाइप का प्रोटीन बढ़ा सकता है आपकी उम्र, स्टडी से जानिए कौन सा प्रोटीन खाएं ताकि लंबी हो जाए आपकी उम्र
प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण मैक्रोन्यूट्रिएंट्स में से एक है, जिसकी हमारे शरीर को बड़ी मात्रा में आवश्यकता होती है ताकि वे अपने कार्यों को सुचारू रूप से कर सके और दैनिक जीवन की विभिन्न गतिविधियों को दुरुस्त बनाए रखे। प्रोटीन को जीवन के निर्माण खंड के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह नई कोशिकाओं को बनाने और क्षतिग्रस्त टिश्यू और कोशिकाओं को रिपेयर करने में मदद करता है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने इस बात को सिद्ध करते हुए एक नई थ्योरी दी है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अपने आहार में अधिक प्रोटीन युक्त भोजन को शामिल करने का एक और कारण सामने आया है। जी हां, हालिया शोध के अनुसार, एक विशेष प्रकार का प्रोटीन खाने से आपको अपनी उम्र बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
2020 में मेडिकल जर्नल बीएमजे में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अधिक प्रोटीन खाने, विशेष रूप से प्लांट बेस्ड प्रोटीन आपके जीवन में अधिक वर्षों को जोड़ने में मदद कर सकते हैं।
यह पहली बार नहीं है जब शोधकर्ताओं ने प्रोटीन के सेवन के महत्व को रेखांकित किया है। पहले किए गए अध्ययनों से यह भी संकेत मिला है कि अधिक प्लांट बेस्ड प्रोटीन खाने से हृदय रोग और कैंसर के विकास के जोखिम को कम किया जा सकता है, जिससे आपकी उम्र बढ़ जाती है।
प्रोटीन के सबसे अच्छा स्रोत का पता लगाने के लिए, शोधकर्ताओं ने पिछले अध्ययनों की अच्छी तरह से जांच की। उन्होंने 32 पूर्ण अध्ययनों का मूल्यांकन किया, जिसमें 18 साल की उम्र से अधिक के 715,128 पुरुषों और महिलाओं को शामिल किया गया था। अंत में शोधकर्ता इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि अधिक प्लांट बेस्ड प्रोटीन खाने से लंबी और स्वस्थ जीवन की गारंटी मिलती है।
प्लांट बेस्ड प्रोटीन आपके हृदय रोग और अन्य क्रॉनिक बीमारियों के जोखिम को कम कर सकता है। आपको अपने दैनिक प्लांट बेस्ड प्रोटीन की मात्रा को केवल 3 प्रतिशत तक बढ़ाना होगा और इससे आपके मृत्यु-दर के जोखिम में 5 प्रतिशत की कमी आएगी।
सामान्य तौर पर, प्रोटीन के दो स्रोत हैं: प्लांट और एनीमल (Plant and animal)। प्रोटीन के प्लांट बेस्ड सोर्स को अधूरा प्रोटीन कहा जाता है और प्रोटीन के एनीमल- बेस्ड सोर्स को पूर्ण प्रोटीन कहा जाता है। प्रोटीन के एक पूर्ण स्रोत में सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं।
चिकन, मछली, अंडे, डेयरी और सी फूड एक पूर्ण प्रोटीन है, जबकि क्विनोआ, बकवीट और सोया उत्पादों को छोड़कर सभी प्लांट बेस्ड खाद्य स्रोत अधूरे प्रोटीन हैं।
प्लांट बेस्ड भोजन में संपूर्ण प्रोटीन बनाने के लिए आवश्यक सभी प्रकार के अमीनो एसिड नहीं हो सकते हैं, लेकिन फिर भी यह स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा है और आपकी उम्र को बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसलिए अगर आप अधिक समय तक जीवित रहना चाहते हैं, तो अधिक प्लांट बेस्ड खाद्य उत्पाद खाएं।