Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पिज्जा, पास्ता, बर्गर, फ्राइज, मोमोज, नूडल्स के बिना आजकल कोई भी पार्टी, आउटिंग, लंच, डिनर अधूरा माना जाता है। सिर्फ बड़े ही नहीं बच्चे भी इन्हें खाना पसंद करते हैं। भूख को तुरंत और बेहतर तरीके से शांत करने का सबसे आसान और बेस्ट तरीका अब फास्ट फूड को ही माना जाता है। आपको शायद इस बात का अंदाजा ही नहीं हो पाता कि धीरे-धीरे फास्ट फूड आपकी नियमित डाइट का हिस्सा बन गया है और आपको अंदर ही अंदर भारी नुकसान पहुंचा रहा है। फास्ट फूड जितना फास्ट आपको उपलब्ध होता है, उतना ही फास्ट ये आपके लिए हेल्थ प्रॉब्लम्स खड़ी कर देगा। खासतौर पर यह आपकी किडनी को बहुत ज्यादा इफेक्ट करता है। क्या हैं ज्यादा फास्ट फूड खाने के नुकसान, चलिए जानते हैं।
आमतौर पर हर फास्ट फूड में सोडियम की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में यह आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है, जिसका सीधा असर आपकी किडनी पर पड़ता है। नियमित रूप से शरीर में सोडियम ज्यादा पहुंचने से यह किडनी की कार्यप्रणाली को खराब कर सकता है।
फास्ट फूड खाते समय अक्सर लोग उसके टेस्ट पर ही ध्यान देते हैं, लेकिन वे इसके ट्रांस फैट पर गौर ही नहीं करते। दरअसल, अधिकांश फास्ट फूड में ट्रांस फैट और सेचुरेटेड फैट ज्यादा पाए जाते हैं। ये दोनों ही शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को बढ़ाते हैं। इस स्थिति में किडनी डैमेज होने का खतरा बना रहता है।
पैकेज फूड, मिठाइयों, कोल्ड ड्रिंक्स में आमतौर पर अत्यधिक चीनी होती है। ऐसे में इनके नियमित सेवन से न सिर्फ वजन बढ़ने का खतरा रहता है, बल्कि से इन्सुलिन रेजिस्टेंस और डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ा देते हैं। हाई कैलोरी और ज्यादा चीनी दोनों की टाइप 2 डायबिटीज का प्रमुख कारण होते हैं। साथ ही ये किडनी पर भी बुरा असर डालते हैं। इससे किडनी फेल होने का डर भी रहता है।
फास्ट फूड आपको भले ही भरपूर स्वाद देते हैं, लेकिन पोषण की कसौटी पर ये फेल हैं यानी इनमें पोषक तत्वों की भारी कमी होती है। आमतौर पर फास्ट फूड में विटामिन, खनिज पदार्थ और फाइबर बहुत कम होते हैं। ये सभी तत्व किडनी फंक्शन के लिए जरूरी माने जाते हैं। इनकी कमी से किडनी में स्टोन के साथ ही अन्य परेशानियां हो सकती हैं।
मोटापा अपने आप में एक बीमारी है, जो कई अन्य बीमारियों को न्यौता देता है। फास्ट फूड आपके वजन को तेजी से बढ़ाते हैं। मोटापे के कारण किडनी पर भी असर पड़ता है। एक शोध के अनुसार मोटापे से ग्रसित लोगों को डायलिसिस की जरूरत फिट लोगों की तुलना में चार गुणा अधिक पड़ती है। इसी के साथ फास्ट फूड हृदय रोग, स्ट्रोक और कुछ कैंसर का खतरा भी बढ़ाते हैं।
कई फास्ट फूड में पानी की मात्रा कम होती है और नमक की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन हो जाता है। डिहाइड्रेशन के कारण किडनी पर दबाव बनता है। इसके कारण किडनी स्टोन और यूरिन इंफेक्शन की समस्या भी हो सकती है।