
Also Read
हर फल के अपने अलग-अलग हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं और इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फलों का शामिल करने की सलाह देते हैं। ठीक इसी प्रकार अनानास सिर्फ एक स्वादिष्ट फल नहीं है, इससे अनेक प्रकार के हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं। लेकिन कई बार यह थोड़ा खट्टा होने के कारण लोग इसे खा नहीं पाते हैं और इसकी बजाय इसका जूस निकालकर पीते हैं। दरअसल, अनानास के रस का उपयोग अन्य फलों के रस के साथ ही किया जाता है, ताकि वह खट्टा न लगे और इस कारण से कई बार अनानास से मिलने वाले फायदे शरीर को पूरी तरह से नहीं मिल पाते हैं क्योंकि कुछ ही मात्रा हमारे शरीर के अंदर जा पाती है। आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अनानास का सेवन करके फायदे प्राप्त कर सकते हैं।
बहुत से लोगों को अनानास का जूस पीना पसंद होता है, जबकि कुछ लोग इसे काटकर खाना पसंद करते हैं। वैसे तो ये दोनों चीजें ही स्वास्थ्य के लिए अच्छी रहती हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अनानास के जूस से ज्यादा इसे काटकर खाना ज्यादा सही रहता है। अगर आप भी अनानास का जूस पीना पसंद करते हैं, तो कभी इसे सिंपल तरीके से भी खाकर देंखें।
अनानास में कई स्वास्थ्यवर्धक गुण होते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप उसके असीमित मात्रा में खा सकते हैं। ज्यादा अनानास खाने से कुछ लोगों का पेट खराब हो सकता है या फिर गैस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं अनानास के अम्लीय गुण सीने में जलन व जी मिचलाना जैसे समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इसलिए आपके लिए कितनी मात्रा में अनानास का सेवन करना उचित है आदि के लिए सही जानकारी लेने के लिए किसी अच्छे न्यूट्रिशनिस्ट या डाईटीशियन से संपर्क करें और उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें।