
... Read More
Written By: anant shukla | Updated : September 30, 2024 6:31 PM IST
Pineapple Benefits : अगर आप खट्टे-मीठे फल खाने के शौकीन हैं, तो अनानास आपको जरूर पसंद होगा। स्वाद के साथ-साथ इसके कई फायदे भी हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन और मिनिरल्स शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। नियमित रूप से अनानास के सेवन से वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। अगर आप मासांहारी हैं तो यह आपके लिए और अधिक फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह मांस को आसानी से पचा देता है और पाचन को दुरुस्त रखता है। आज हम इस लेख में अनानास खाने के सही तरीके और फायदों के बारे में विस्तार से जानेंगे-
अनानास स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को कई समस्याओं से बचाता है। अगर आप इसका नियमित सेवन करते हैं तो आप इन समस्याओं से बाच सकते हैं-
अनानास कम कैलोरी वाला फल होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजह से देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और वजन कंट्रोल करने में मदद मीलती है।
अनानास में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर आप जल्दी बीमार पड़ जाते हैं या सीजनल बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो अपने डाइट में अनानास शामिल कर सकते हैं।
यदि आप पाचन तंत्र से संबंधित किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो अनानास आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। दरअसल अनानास में ब्रोमेलैन पाया जाता है, जो प्रोटीन के पाचन में मदद करता है और अपच, पेट दर्द और गैस की समस्या को कम कर सकता है।
अगर आप हार्ट की समस्या से बचना चाहते हैं तो अनानास का सेवन कर सकते हैं। अनानास में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और पोटैशियम हार्ट को स्वस्थ रखने में मददगार साबित हो सकता है।
अनानास में विटामिन सी और ब्रोमेलैन पाया जाता है, जो रूखी त्वचा पर ग्लो लाने के साथ-साथ त्वचा को हेल्दी रखने में भी मदद करता है।
अनानास के नियमित सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। इसमें मौजूद मैंगनीज और कैल्सियम हड्डियों में होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
धूम्रपान के अधिक सेवन से शरीर में रेडिकल्स पैदा हो जाते हैं। अनानास में मौजूद फ्लेवेनाइड्स और फेनोलिक एसिड ऐसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सेल्स को फ्री रेडिकल्स डैमेज से बचाने का काम करते हैं।
अनानास को सुबह नाश्ते और दोपहर खाने के बीच या लंच और डिनर के बीच शाम को खाना चाहिए। अगर अनानास खाने से गले और जीभ में समस्या हो रही है, तो इसे नमक में भिगोकर खाएं, इससे अनानास में मौजूद ब्रोमेलैन एंजाइम निष्क्रिय हो जाती है। अनानास को काटकर खाना सबसे अच्छा तरीका माना जाता है।