
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : May 23, 2023 2:41 PM IST
आम, जिसे फलों का राजा भी कहा जाता है. आम सभी का पसंदीदा फल होता है, हर उम्र के लोग आम को बड़े शौक से खाते हैं. गर्मियों के आते ही बाजारों में आम की कीमत बढ़ने लगती है. आम एक रसीला फल है जो विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होता है. यह स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है लेकिन ऐसा माना जाता है कि यह मुंहासों का कारण बन सकता है? आइए विस्तार से जानते हैं.
दरअसल, आम एक स्वादिष्ट और रसीला फल है आपके शरीर को इसके फायदों के साथ नुकसान भी हो सकते हैं. इसके कारण आपके चेहरे पर मुंहासे भी हो सकते है. ऐसा क्यों होता है और इसके लिए क्या बातें ध्यान रखनी जरूरी है आइए जानते हैं...
आम को खाने से पहले कुछ बातें ध्यान रखनी चाहिए जैसे कि यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप प्राकृतिक रूप से पके हुए आम खा रहे हैं या फिर किसी कृत्रिम कार्बाइड के, इससे आपको पता चलेगा कि आपके शरीर को इसका फायदा होगा या नुकसान.
जबकि सभी आमों में हम चीनी की अधिक मात्रा को पसंद करते हैं लेकिन यह याद रखना चाहिए कि अधिक चीनी अधिक मुहांसे पैदा कर सकती है.
जबकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि आम खाने से मुंहासे नहीं होते हैं लेकिन कभी-कभी आम के छिलके में एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थ पाए जा सकते हैं. फोर्टीफाइड जूस में उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो मुंहासे वाली त्वचा में दाने पैदा करने के लिए जिम्मेदार हो सकता है. आम
अगर आपको लगता है कि आम खाने से आपके मुंहासे बढ़ रहे हैं तो आपको कुछ चीजों को आजमाने की जरूरत है जैसे-
निष्कर्ष
इसका कोई सबूत नहीं है कि गर्म आम मुहांसे पैदा कर सकते हैं अगर आप आम खाने के बाद मुहासे बढ़ते हुए देखते हैं तो आम को ठंडा कर खाएं.
इस पर कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि आम को खाने से पहले पानी में भिगोकर रखने से कई फायदे होते हैं.
यह कृत्रिम रूप से पके हुए आम की पहचान करने में मदद कर सकता है.
फाइटिक एसिड और मैंगो सैप ऑयल को आम से हटा देता है, जो एलर्जी को बढ़ावा देते हैं.