कम करना है बढ़ा हुआ पेट तो आज से खाना स्टार्ट करें ये हेल्दी दाल, बीपी लेवल भी रहेगा कंट्रोल

अगर आप अपनी डाइट में नियमित रूप से अरहर दाल शामिल करते हैं तो आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं।

WrittenBy

Written By: TheHealthSite Web Desk | Updated : August 16, 2023 9:01 AM IST

Pigeon Pea Health Benefits:हमारी हेल्थ के लिए वैसे तो सभी प्रकार की दालें फायदेमंद होती हैं मगर लोगों को अन्य दालों के मुकाबले अरहर दाल खाना ज्यादा पसंद होता है। अरहर दाल हमारी सेहत के लिए काफी महत्वपूर्ण भी हैं। अरहर दाल स्वाद में तो अच्छी होती ही है औऱ साथ ही अरहर दाल में कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते है। अन्य दालों के मुकाबले अरहर दाल में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। अगर आप अपनी डाइट में नियमित रूप से अरहर दाल शामिल करते हैं तो आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। अन्य दालों के मुकाबले अरहर दाल में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। अरहर दाल में आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। तो आज हम आपको अरहर दाल खाने के फायदों के बारें में बताएंगे । (aHealth benefits of Arhar dal in Hindi.)

अरहर दाल खाने के फायदे (Pigeon Pea Or Toor Dal Health Benefits)

पाचनतंत्र को ठीक रखती है

अरहर दाल में भरपूर में मात्रा में डाइटरी फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। यह मल त्यागने की क्रिया को आसान बनाता है। जिससे आप कब्ज़ की समस्या से बच सकते हैं।

डायबिटीज कंट्रोल करे

अरहर की दाल डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। अगर आप एक डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अपनी डाइट में अरहर की दाल ज़रुर शामिल करनी चाहिए। क्योंकि अरहर की दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

वजन घटाने में मदद करे

अरहर की दाल वजन घटाने में भी मदद करती है। जो लोग अपने बढ़ते वज़न को लेकर परेशान रहते है उन लोगों को अपनी डाइट में अरहर की दाल ज़रुर शामिल करनी चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से पेट काफी लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। जिसके कारण से आप ऑयली फूड्स का सेवन करने से बच जाते है। इस तरह अरहर दाल का सेवन करने से आपका वज़न कम होने लगेगा।

इम्यून सिस्टम को मजबूत करे

अरहर की दाल हमारे इम्यून सिस्टम को भी मज़बूत करती है। इस दाल में मैग्नीशियम पाया जाता है जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। जिसके कारण आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मदद करे

अरहर की दाल हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होती हैं। क्योंकि अरहर दाल में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आपको अपनी डाइट में अरहर की दाल ज़रूर शामिल करनी चाहिए । अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज़ है क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर का लेवल सामान्य रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source