पेट में जमी गंदगी को निकाल देगी ये एक चीज, रोज रात को गुनगुने पानी के साथ करें सेवन

Pet ki Gandagi Nikalne ke Upay: पेट में जमी गंदगी, कई बीमारियों का कारण बन सकती है। इसलिए पेट को साफ करना बहुत जरूरी होता है। पेट की गंदगी को साफ करने के लिए त्रिफला चूर्ण रामबाण हो सकता है। आप गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : January 23, 2025 9:08 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr Shrey Sharma

How to Eat Triphala Powder to Clean Stomach: जब भी आप कब्ज की शिकायत लेकर आयुर्वेदाचार्य के पास जाते हैं, तो ज्यादातर एक्सपर्ट्स त्रिफला चूर्ण (Triphala Churna for Constipation) खाने की सलाह देते हैं। आयुर्वेद में त्रिफला को बेहद गुणकारी माना गया है। आयुर्वेद में कई बीमारियों का इलाज करने के लिए त्रिफला का उपयोग किया जाता है। पाचन से जुड़ी समस्याओं में त्रिफला को ज्यादा उपयोगी बताया गया है। इसके अलावा, त्रिफला वजन घटाने और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है। अक्सर लोग कब्ज, गैस या एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए त्रिफला चूर्ण का सेवन करते हैं। त्रिफला चूर्ण खाने से पेट आसानी से साफ (Triphala Churna se Pet Saaf Hota Hai) हो जाता है। कई लोग शरीर को डिटॉक्स करने के दौरान भी त्रिफला पाउडर का सेवन करते हैं। त्रिफला पाउडर लेने से पेट में जमी सारी गंदगी आसानी से बाहर निकल जाती है। आप भी पेट और आंतों की सफाई करने के लिए त्रिफला पाउडर का सेवन कर सकते हैं। आइए, रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानते हैं पेट की गंदगी साफ करने के लिए त्रिफला का सेवन कैसे करना चाहिए (Pet Saaf Karne ke Liye Triphala ka Sevan Kaise Karna Chahiye)?

पेट में जमी गंदगी को कैसे निकालता है त्रिफला?- How Triphala Churna Helps in Constipation in Hindi

त्रिफला पाउडर या चूर्ण पेट के लिए काफी अच्छा होता है। त्रिफला पाचन-तंत्र को मजबूत बनाता है। इस चूर्ण को खाने से आंतों की सफाई होती है। पेट में जमी गंदगी को निकालने के लिए भी त्रिफला पाउडर का सेवन करना फायदेमंद होता है। त्रिफला पेट की गंदगी को निकालने और कब्ज को दूर करने में काफी असरदार माना जाता है। दरअसल, त्रिफला पाउडर फाइबर का एक बेहतर सोर्स है, जो पाचन और पेट के लिए बेहद जरूरी होता है। त्रिफला में मौजूद फाइबर पेट की गंदगी को बाहर निकालने में मदद (Pet ki Gandagi Saaf Karne ke Upay) करता है।

पेट साफ करने के लिए त्रिफला का सेवन कैसे करें?- Pet Saaf Karne ke Liye Triphala Kaise Khaye

  • पेट में जमी गंदगी को निकालने के लिए आप रोज रात को सोते समय त्रिफला पाउडर ले सकते हैं।
  • इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें।
  • इसमें त्रिफला पाउडर मिलाएं।
  • अब आप इस पानी को पी सकते हैं।
  • आप चाहें तो दूध के साथ भी त्रिफला पाउडरका सेवन कर सकते हैं।
  • अदरक और शहद के साथ भी त्रिफला पाउडर लेना फायदेमंद होता है।

त्रिफला पाउडर के अन्य फायदे- Triphala Powder Benefits in Hindi

  • त्रिफला पाउडर में विटामिन-सी होता है, जो प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है।
  • त्रिफला पाउडर त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। यह त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करता है।
  • वजन घटाने के लिए भी त्रिफला पाउडर का सेवन किया जा सकता है।
  • अगर आपको कब्ज बनी रहती है, तो त्रिफला पाउडर रामबाण साबित होगा।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।