... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : March 25, 2020 1:57 PM IST
Periods Problem
Periods Problem: पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं को दिक्कत होने (Periods Problem) लगती है। इसलिए इस दौरान शरीर का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है। इस दौरान काफी मूड बदलता रहता है, इसलिए पीरियड्स (Periods) के दौरान डायट में कुछ बदलान करना जरूरी होता है। बहुत से ऐसे लोग हैं, जो इस दौरान बाहर की चीजें खाते हैं। लेकिन ऐसा करना शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायी होता है। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि पीरियड्स के दौरान (Periods Problem) क्या खाएं और क्या ना खाएं-
मीठा खाने का अगर इस दौरान मन करें, तो मिठाई और पेस्ट्री जैसी चीजों की जगह अनार या सेब खाएं। इससे शरीर में होने वाली खून की कमी दूर होगी। इसके अलावा आप डार्क चॉकलेट भी खा सकते हैं, ये मूड स्विंग और चिड़चिड़ेपन को दूर करने में आपकी मदद करता है।
दर्द को भगाने के लिए दिन में 2-3 बार अदरक और तुलसी वाली चाय पी सकते हैं लेकिन ज्यादा न पिएं। कैफीन की ज्यादा मात्रा आपकी तकलीफ को बढ़ा सकती है। वैसे, भी इस दौरान एसिडिटी और कब्ज होना आम है।
पीरियड्स के दौरान खट्टे फलों से दूर रहना चाहिए। खट्टे फलों को खाने से पीरियड्स में दर्द काफी होता है। इसके साथ-साथ दही, आइसक्रीम, छाछ और रायता जैसी चीजों से भी दूर रहना चाहिए। ये सभी भी पीरियड्स के दर्द को बताते हैं।
पीरियड्स के दौरान अपने खाने में विटामिन्स और आयरन को जरूर शामिल करें। इस दौरान शरीर में विटामिन ई की कमी होती है, इसलिए अपने भोजन में अंडा शामिल करें। इसके अलावा खाने में हरी सब्जियां और विटामिन ए को जरूर शामिल करें। इससे पीरियड्स के दौरान दर्द कम होगा। इसके साथ ही शरीर में ब्लड भी बढ़ेगा।
शरीर में पीरियड्स के दौरान ऐंठन की समस्या काफी होती है। ऐसे में अपने खाने में फैटी एसिड्स को जरूर शामिल करें। लौकी, मछली, सूरजमुखी का तेल, कद्दू के बीज जैसी चीजों को अपने खाने में शामिल करें। इससे शरीर में ऐंठन की समस्या कम होगी।
इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या हो जाएगी दूर, जब खाएंगी ये फूड्स