पीरियड्स में कैसी होनी चाहिए महिलाओं की डाइट? जिससे क्रैम्प और दर्द से मिलेगा आराम

What to Eat During Periods : पीरियड्स के दौरान अगर आपको भी कुछ न कुछ खाने का मन करता रहता है, तो कुछ भी खाने के बजाय ऐसी डाइट लेनी चाहिए, जिससे न सिर्फ आपकी बॉडी को पोषण मिले, बल्कि इन दिनों में होनी वाली परेशानी से भी निजात मिले। आइए आपको बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : December 17, 2025 12:27 PM IST

Diet During Periods : पीरियड्स महिलाओं के शरीर में हर महीने होने वाली एक नेचुरल प्रोसेस है। जो महिलाओं के शरीर को प्रजनन के लिए तैयार करता है। पीरियड्स के दौरान लेडीज को हमेशा कुछ न कुछ खाने की क्रेविंग होती रहती है। कुछ महिलाएं मीठा ज्यादा खाती हैं, तो कुछ को स्पाइसी खाने का मन होता है। दरअसल, पीरियड्स के टाइम पर महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स का उतरा-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में खाने की क्रेविंग होना या फिर भपूख का बढ़ना या घटना भी काफी आम होता है। हालांकि, क्रेविंग होने पर कुछ भी खा लेना यह सेहत के लिए नुकसान दायक हो सकता है। ऐसे में इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि यदि आपको पीरियड्स के समय में कुछ खाने की क्रेविंग हो रही है, तो आप उस क्रेविंग को कैसे शांत कर सकते हैं, जिससे आप हेल्दी भी रह सकें।

पीरियड्स में कैसी होनी चाहिए महिलाओं की डाइट?

आयरन से भरपूर खाना

महावारी में महिला की बॉडी से काफी मात्रा में ब्लड बाहर निकलता है। कुछ महिलाओं को तो हैवी ब्लीडिंग की परेशानीहोती है। ऐसे में शरीर में आयरन की कमी हो सकती है, जिसकी पूर्ति के लिए आयरन से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। आयरन की प्राप्ति के लिए आप हरी सब्जियां, पालक और चुकंदर जैसी चीजें खा सकते हैं।

ओमेगा-3 फैटी एसिड वाला खाना

जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान क्रैम्प्स होते हैं, उन्हें ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। दरअसल, ओमेगा-3 से भरपूर खाना खाने पाचन सुधरता है, साथ ही दर्द और क्रैम्प्स से राहत मिलती है। यह अखरोट, फैटी फिश और चिया सीड्स जैसी चीजों में मिलता है।

फाइबर से भरपूर खाना

कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कब्ज की शिकायत होती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए फाइबर से भरपूर खाना खाया जाना चाहिए। इससे ब्लोटिंग और पेट दर्द जैसी समस्याओं से भी राहत मिलती है। इसके लिए केला, गाजर, शकरकंद और सेब जैसी चीजें खाई जा सकती हैं।

हर्बल टी

पीरियड्स के दिमों में कैफीन युक्त चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए। इससे न सिर्फ क्रैम्प्स बढ़ सकते हैं, बल्कि नींद भी प्रभावित होती है। इसके बजाय आप हर्बल टी का सेवन कर सकते हैं। इससे न केवल हर्बल टी पीने से नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है। साथ ही मूड भी अच्छा होता है।

पीरियड्स के दिनों में किन चीजों से करना चाहिए परहेज

  • पीरियड्स के दौरान चाय या कॉफी बिल्कुल नहीं पीनी चाहिए। इससे न सिर्फ गैस बल्कि पेट दर्द व क्रैम्प्स भी बढ़ सकते हैं।
  • प्रोसेस्ड फूड को खाने से भी परहेज किया जाना चाहिए, क्योंकि इससे बॉडी में सूजन आ सकती है।
  • महावारी के दौरान बहुत ज्यादा स्पाइसी नहीं खाना चाहिए, इससे पेट में जलन के साथ ब्लीडिंग भी ज्यादा हो सकती है।

Highlights

  • पीरियड्स में हर्बल टी पीने से क्रैम्प्स कम होते हैं।
  • फाइबर युक्त आहार पीरियड्स में लेने से कब्ज की शिकायत दूर होती है।
  • पीरियड्स में प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से बचें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।