Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

साल भर इसी डायट के दीवाने रहे लोग, जानें क्‍या है कीटोजेनिक डायट

कीटो डाइट में फैट का सेवन ज़्यादा, प्रोटीन का मीडियम और कार्बोहाइड्रेट का कम सेवन किया जाता है। इस डाइट में लगभग 70 प्रतिशत फैट, 25 प्रतिशत प्रोटीन, और 5 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होना चाहिए।

साल भर इसी डायट के दीवाने रहे लोग, जानें क्‍या है कीटोजेनिक डायट
कीटो डाइट में फैट का सेवन ज़्यादा, प्रोटीन का मीडियम और कार्बोहाइड्रेट का कम सेवन किया जाता है। इस डाइट में लगभग 70 प्रतिशत फैट, 25 प्रतिशत प्रोटीन, और 5 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होना चाहिए। © Shutterstock.

Written by Yogita Yadav |Published : December 13, 2018 12:53 PM IST

कीटोजेनिक डाइट, लो कार्ब डाइट, फैट डाइट जैसे नामों से जानी जाने वाली इस खास डायट के लोग साल भर दीवाने रहे। सर्च इंजन गूगल ने सबसे ज्‍यादा खोजी और फॉलो की जाने वाली डायट में कीटो डायट को शामिल किया है। सोनाक्षी सिन्‍हा जैसी कई सेलिब्रिटीज ने इसी से अपना वजन घटाया। आइए जानते हैं क्‍या है इसमें ऐसा, जो लोग होते जा रहे हैं इसके दीवाने।

क्‍या है कीटोजेनिक डायट 

साधारण तौर पर जब आप ज्यादा कार्बोहाइड्रेट का खाना खाते हैं, तो आपका शरीर ग्लूकोज और इंसुलिन का उत्पादन करता है और चूंकि आपका शरीर ग्लूकोज को प्राथमिक ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल करता है तो इसलिए आपके खाने में मौजूद फैट आपका शरीर संग्रहित कर लेता है। वहीं दूसरी ओर कीटो डाइट में कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करके फैट से ऊर्जा का उत्पादन किया जाता है।  इस प्रक्रिया को कीटोसिस कहा जाता है। कीटो डाइट में फैट का सेवन ज़्यादा, प्रोटीन का मीडियम और कार्बोहाइड्रेट का कम सेवन किया जाता है। इस डाइट में लगभग 70 प्रतिशत फैट, 25 प्रतिशत प्रोटीन, और 5 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होना चाहिए।

Also Read

More News

यह भी पढ़ें - गंभीर बीमारी का संकेत हो सकती है आपकी खाने की ये आदत

ऐसे बनाएं अपना कीटो डायट प्‍लान

आप अगर मांसाहारी हैं तो कीटो डाइट में मछली, मटन, चिकन और अंडे का सेवन कर सकते हैं। वहीं शाकाहारी लोगों को पत्तेदार साग जैसे पालक और मेथी का खूब सेवन करना चाहिए। ब्रोकली, फूलगोभी को भी अपने डाइट चार्ट में ज़रूर शामिल करना चाहिए। इसके अलावा फैट के लिए पनीर, उच्च वसायुक्त क्रीम और मक्खन का इस्तेमाल करना चाहिए। अखरोट, सूरजमुखी के बीज, नारियल तेल, उच्च वसा वाले सलाद का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़़े़ें – दिल नहीं,  सीधे दिमाग पर असर करता है गुस्‍सा : शोध

इनसे करें परहेज

कीटो डाइट में गेहूं, मक्का, चावल अनाज आदि को न खाने की सलाह दी जाती है। वहीं चीनी का इस्तेमाल भी बहुत कम मात्रा में करना चाहिए। फलों में सेब, केले और नारंगी का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं आलू और जिमीकंद का इस्तेमाल नहीं करने के लिए भी कहा जाता है।

यह भी पढ़ें – बढ़ाना है फोकस, तो जरूर करें ये 7 काम

जानिए कीटो डायट के फायदे

 कम करता है वजन - कीटोजेनिक डाइट मुख्य रूप से वजन घटाने में सबसे ज्यादा कारगर साबित होती है। इसमें आपका शरीर ऊर्जा के स्रोत के रूप में फैट का इस्तेमाल करता है। इस वजह से आपके शरीर का वजन घटता है।

यह भी पढ़ें – अपनाएंगे ये टिप्‍स, तो ‘अवसर’ में बदल जाएगा ‘अवसाद’

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

मधुमेह में है फायदेमंद - कीटो डाइट में शुगर की मात्रा कम होने की वजह से ये मधुमेह में बेहद लाभकारी है और आपके शरीर के शुगर लेवर को नियंत्रित करके रखता है। शोध बताते हैं कि कम कैलोरी आहार की तुलता में मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए कीटोजेनिक आहार अधिक प्रभावी तरीका है।

About the Author

... Read More