गाजियाबाद में कुट्टू का आटा बना काल,लोग हुए बीमार, घर पर ऐसे करें मिलावटी आटे की जांच

त्योहारों के दौरान कूट्टू के आटे में मिलावट की जाती है और यही मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से लोग बीमार पड़ सकते हैं। ऐसे में घर पर ही कुट्टू के आटे की शुद्धता चेक करें ऐसे।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 24, 2023 12:33 PM IST

Kuttu Atta Side effects: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) और हरियाणा के सोनीपत में कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाने से लगभग 300 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी लोगों ने मिलावटी कुट्टू  के आटे से बने पकवान खाए थे जिसके बाद उन्हें उल्टी, डायरिया, चक्कर आने और घबराहट जैसी समस्याएं (problems after eating adulterated kuttu ka aata) हो रही थीं। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

मिलावटी कुट्टू के आटे से हो सकती हैं फूड पॉयजनिंग!

कुट्टू का आटे नवरात्रि और अन्य प्रकार के त्योहारों में किए जाने वाले व्रत में खाया जाता है। यह व्रत या फास्टिंग के दौरान खायी जाने वाली सबसे कॉमन चीजों में से एक है। कुट्टू को बकव्हीट कहा जाता है। शुद्ध कुट्टू के आटे के सेवन से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे होते हैं। कुट्टू का आटा आयरन, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है और इसके सेवन से व्रत के दौरान एनर्जी मिलती है। वहीं, कुट्टू का आटा खाने से कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी आराम मिलता है। लेकिन, त्योहारों के दौरान कूट्टू के आटे में मिलावट की जाती है और यही मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से लोग बीमार पड़ सकते हैं। मिलावटी आटा खाने से इस तरह की समस्याएं हो सकती हैं-

  • पेट में दर्द
  • डायरिया
  • उल्टी

ऐसे करें कुट्टू के आटे में मिलावट की जांच (Tips to check adulterated Kuttu ka atta)

रंग पहचानें

मिलावट की पहचान करने के लिए सबसे पहले आटे का रंग चेक करें। कुट्टू के आटे का नेचुरल रंग भूरा होता है जबकि, मिलावटी आटे का रंग कभी-कभी हरा या डार्क ब्राउन भी हो सकता है।

पानी में घोलकर

कांच के एक गिलास में पानी भरें अब इसमें आधा चम्मच कुट्टू का आटा घोलें। मिलावटी आटा पानी में ऊपर तैरने लगता है जबकि, शुद्ध आटा पानी में नीचे बैठ जाता है।

आटा गूंथने में होगी परेशानी

मिलावट होने पर कुट्टू का आटा गूंथने में भी तकलीफ होती है। जब आटा मिलावटी होता है तो गूंथते समय वह बिखर जाता है या फट जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source