यूं ही नहीं हैं लोग दही के दीवाने, जानें इसके लाभ

दही में मौजूद गुड बैक्‍टीरिया स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हैं बहुत ही लाभकारी।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : September 3, 2018 11:36 AM IST

भारतीय भोजन में दही का अत्‍यधिक महत्‍व है। साधारण खाना हो या स्‍पेशल थाली, बीमारी हो, व्रत-त्‍योहार या सामान्‍य दिनचर्या। हर दिन दही को अपने आहार में शामिल करने की सलाह दी जाती है। जानें क्‍यों दिया जाता है दही को इतना महत्‍व।

दही के लाभ 

आसानी से उपलब्‍ध होने वाला दही असल में पोषण का खजाना है। इसमें मौजूद गुड बैक्‍टीरिया शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर करते हैं। अब तो डॉक्‍टर वजन घटाने और डायबिटीज जैसे रोगों से बचने के लिए भी दही को अपनी डायट में शामिल करने की सलाह देते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

बेहतर आंत स्वास्‍थ्‍य : दस्त लगने पर दही बहुत फायदेमंद उपाय है क्योंकि इसमें बैक्टीरियां की अच्छी प्रजातियां लैक्टोबैसिलस और स्ट्रेटोकोकस पाई जाती है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इसके अलावा दही के सेवन से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

वजन घटाने में करें मदद : वजन कंट्रोल करने के लिए अकसर लो फैट वाला दही खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि लो फैट वाला दही न केवल आंत के स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार करता है बल्कि पाचन तंत्र को मजबूत करके आपके वजन को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से कमर की चर्बी कम होती है।

यह भी पढ़ें – हमेशा हेल्‍दी नहीं होता पपीता, जानें कब हो सकता है नुकसान

हार्ट को रखें स्वस्थ : दही के सेवन से शरीर में सीरम कोलेस्ट्रॉल का मात्रा कम होती है, जिससे हार्ट प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। दही खाने से 10 प्रतिशत दिल के रोगों का खतरा कम होता है और दिल की धड़कन को सही बनाएं रखता है। प्रोबियोटिक दही कोलेस्ट्रॉल के स्तर कम करने में मदद करता है इसलिए डायबिटीज मेलिटस टाइप 2 वाले लोग इसे अपनी डाइट मे जरूर शामिल करें।

यह भी पढ़ेें - अपनाएंगे ये टिप्‍स, तो त्‍योहारों मे भी नहीं बढ़ेगा वजन

कोलोरेक्टल कैंसर : दही में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कोलोरेक्टल कैंसर को रोकने में मदद करते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करते हैं इसलिए ज्यादातर डॉक्टर दही को अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं।

यह भी पढ़ें –कभी खाई है कुलथी की दाल ? फायदे जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

हड्डियों को करें मजबूत : दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। इसके अलावा यह दांतों और नाखूनों को भी मजबूत बनाता है। दही खाने से मांसपेशियां भी सही ढंग से काम करती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source