Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Pecan Nuts: भिदुरकाष्ठ नट्स (पेकन नट्स) के फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका जानें

अखरोट की तरह दिखने वाले पेकन नट्स यानी भिदुरकाष्ठ नट्स के फायदे, नुकसान और सेवन का सही तरीका जानें...

Pecan Nuts: भिदुरकाष्ठ नट्स (पेकन नट्स) के फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका जानें
पेकन नट्स के फायदे, नुकसान और सेवन का सही तरीका।

Written by Anshumala |Published : July 25, 2021 3:11 PM IST

Pecan Nuts Benefits in Hindi: क्या आपने कभी भिदुरकाष्ठ नट्स (Pecan Nuts) का नाम सुना या खाया है? हो सकता है इसके हिंदी नाम से आप वाकिफ ना हों। इसे अंग्रेजी में पेकन नट्स (Pecan nuts) कहते हैं। यह देखने में थोड़ा बुहत अखरोट की तरह होता है, पर इसके फायदे (Pecan Nuts) कई होते हैं। यह कई शारीरिक समस्याओं से बचाता है। इस नट का वैज्ञानिक नाम Carya illinoinensis है। मार्केट में पेकन नट्स आपको हर जगह मिल जाएगा। आइए जानते हैं भिदुरकाष्ठ नट्स (Bhidurkashth nuts ke fayde aur nuksan) के सेहत पर होने वाले फायदे और नुकसान....

भिदुरकाष्ठ नट्स में मौजूद पोषक तत्व

पेकन नट्स में अधिक मात्रा में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, प्रोटीन की मात्रा होती है। इसके अलावा, इसमें मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, जिंक, पोटैशियम, फॉस्फोरस आदि भी होते हैं, जो सेहत को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं।

पेकन नट्स के फायदे (Pecan Nuts Benefits in Hindi)

1 यदि आप कोरोना काल में खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं, पेकन नट्स का सेवन जरूर करें। यह इम्यूनिटी को मजबूत (Bhidurkashth nuts ke fayde) करता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होने के कारण यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बना सकता है। एक गिलास दूध के साथ 5-6 पेकन नट्स का सेवन करें।

Also Read

More News

2 कम उम्र में आंखें खराब ना हों, इसके लिए भिदुरकाष्ठ नट्स (Bhidurkashth nuts in Hindi) खाना शुरू कर दें। इस नट्स में विटामिन ए अधिक होने के कारण आंखों को लाभ होता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ा सकता है। नाश्ते में इसका सेवन करें।

3 जिन लोगों का ब्ल़ड प्रेशर अधिक होता है, उन्हें भी पेकन नट्स का सेवन करना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर दिल के लिए नुकसानदायक होता है। मैग्नीशियम होने के कारण यह हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है।

4 यह एक एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण से भरपूर नट्स होता है, जो इंफ्लेमेशन या सूजन की समस्या को दूर कर सकता है।

5 हार्ट की समस्या से बचने के लिए भी आप भिदुरकाष्ठ नट्स का सेवन कर सकते हैं। कुछ शोध से पता चला है कि यह खून में फैट की मात्रा को कम करता है। इससे हार्ट की सेहत अच्छी बनी रहती है। पेकन नट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड, ओमेगा-6 फैटी एसिड होने के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) की मात्रा को कम करता है। इसे खाने से कोरोनरी हार्ट डिजीज होने का खतरा भी कम हो सकता है।

6 पाचन शक्ति को मजबूत करने के लिए भी आप पेकन नट्स का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर होता है, जो पेट को साफ करता है। कब्ज की समस्या नहीं होती है। फाइबर पेट को स्वस्थ रखता है। पाचनक्रिया मजबूत होती है।

भिदुरकाष्ठ अधिक खाने के नुकसान (Side Effects of Pecan Nuts in Hindi)

1 किसी भी चीज का सेवन सीमित मात्रा में करेंगे, तो ही उसके अधिक लाभ शरीर को प्राप्त हो सकते हैं। पेकन नट्स अधिक खाने से आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। प्रेग्नेंसी में अधिक खाने से बचना चाहिए वरना गर्भ में पल रहे शिशु को जन्म दोष से संबंधित नुकसान हो सकता है।

2 चूंकि, इसमें फॉस्फोरस अधिक होता है, इसलिए एक दिन में बहुत अधिक भिदुरकाष्ठ का सेवन करने से किडनी, हड्डियों, हार्ट के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

3 इसमें पोटैशियम मौजूद होता है और पोटैशियम का अधिक सेवन भी हार्ट की सेहत के लिए सही नहीं होता है।

4 गर्मी के मौसम में इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है। अधिक खाने से पेट और सीने में जलन की समस्या शुरू हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

भिदुरकाष्ठ नट्स का सेवन करने का तरीका

आप इसे कई तरह से खा सकते हैं। दूध के साथ इसका सेवन कर सकते हैं। स्मूदी बना सकते हैं। इसे हल्का भूनकर खा सकते हैं। यह एक हेल्दी स्नैक्स का विकल्प हो सकता है। इसे किसी भी शेक में साबुत या पाउडर बनाकर भी डालकर सेवन कर सकते हैं। इसे खाने के लिए कोई फिक्स समय नहीं है। जब मन करे 3-4 पेकन नट्स खा सकते हैं। हां, एक ही दिन में 15 से अधिक भिदुरकाष्ट नट्स खाने से बचना चाहिए वरना नुकसान (Bhidurkashth nuts ke nuksan) भी हो सकता है। बेहतर है कि आप किसी न्यूट्रिशनिस्ट से इसे खाने के बारे में सलाह ले लें।

About the Author

... Read More