पुरुषों में वीर्य बढ़ाने के साथ नाशपाती खाने से होते हैं ये 10 आश्चर्यजनक फायदे

नाशपाती में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : July 19, 2018 4:31 PM IST

नाशपाती एक मौसमी फल है। आजकल किसी भी फल वाले के पास आपको नाशपाती मिल जाएगा। स्वाद में मीठा नाशपाती मोटे छिलके वाला होता है। यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसका सेहत पर काफी लाभ पहुंचता है। अधिकतर लोग सोचते हैं कि नाशपाती खाने से उतना लाभ नहीं होता, पर ऐसा नहीं है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि नाशपाती के फायदे किसी भी अन्य फल की तुलना में कम नहीं हैं।

1 नाशपाती आयरन का मुख्य श्रोत है। इसे खाने से शरीर में हिमोग्लोबीन बढ़ता है, जिससे खून की कमी दूर होती है। जिन लोगों को एनीमिया का रोग है, उनके लिए ये काफी फायदेमंद है।

2 नाशपाती में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी की भी मात्रा होती है। इससे रोग प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर बनती है। आपके शरीर को कई गंभीर रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है।

3 हड्डियों में तकलीफ या दर्द रहता है, तो नाशपाती जरूर खाएं, क्योंकि इसमें मौजूद बोरोन नाम का रासायनिक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाता है। शरीर में कैल्शियम लेवल को बनाए रखने में बोरोन कारगर होता है। यदि आप हर दिन एक नाशपाती का सेवन करेंगे, मांसपेशियों की अनेक समस्याएं दूर हो सकती हैं।

4 वजन बढ़ रहा है, तो नाशपाती खाना शुरू कर दीजिए। इसमें फाइबर भी अधिक होता है, जो पेट और पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसमें मौजूद पेक्ट‍िन नामक तत्व कब्ज के लिए रामबाण उपाय है। यदि आपको कब्ज की शिकायत रहती है, तो इसका सेवन हर दिन करने से कब्ज से छुटकारा मिलेगा।

5 नाशपाती में कुछ ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम करते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से शरीर कई बीमारियों का घर बन जाता है।

6 चाहते हैं कि त्वचा हमेशा जवां और ग्लोइंग दिखे, तो एक नाशपाती हर दिन खाएं। इससे बॉडी को एनर्जी भी मिलेगी और आप दिन भर ऊर्जावान महसूस करेंगे।

7 यदि आपको अपने दिल और दिमाग की ताकत को बढ़ाना है, तो नाशपाती का सेवन करें। दो नाशपाती हर दिन खाएंगे, तो शारीरिक शक्ति और वीर्य (Semen) में वृद्धि ती है।

8 जिन लोगों को सूजन की वजह से दर्द होता है, उन्‍हें इसका रस पीकर काफी आराम मिल सकता है।

9 जिन्हें डायबिटीज होता है, वे इसका सेवन प्रचुर मात्रा में करें तो लाभ होगा। फाइबर से युक्त नाशपाती की शर्करा को खून धीरे-धीरे अवशोषित कर लेता है और फाइबर इसके स्तर को नियंत्रित रखता है।

10 नाशपाती में मौजूद पोटैशियम और ग्लूटाथिओन एक प्रकार के एंटीऑक्‍सीडेंट हैं, जो रक्तचाप को कम करने, दिल के दौरे और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

चित्रस्रोत:Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source