Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Peanuts In Winters: इस समय खाएंगे मूंगफली को बादाम से भी ज्‍यादा मिलेगा फायदा, जानिए मूंगफली खाने का सही समय और मात्रा

आमतौर पर लोग मूंगफली को शाम के वक्‍त स्‍नैक्‍स के तौर पर खाते (Best Time To Eat Peanuts) हैं। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट (Nutritionist) कहते हैं कि मूंगफली खाने का सही समय सुबह या दोपहर के वक्‍त होना चाहिए।

Peanuts In Winters: इस समय खाएंगे मूंगफली को बादाम से भी ज्‍यादा मिलेगा फायदा, जानिए मूंगफली खाने का सही समय और मात्रा
Peanuts In Winters: इस समय खाएंगे मूंगफली को बादाम से भी ज्‍यादा मिलेगा फायदा, जानिए मूंगफली खाने का सही समय और मात्रा

Written by Rashmi Upadhyay |Published : January 14, 2021 12:12 PM IST

मूंगफली का सेवन सर्दियों में (Peanuts In Winters) बहुत पसंद किया जाता है। मूंगफली न सिर्फ स्‍वादिष्‍ट होती है बल्कि इसमें भारी मात्रा में पोषक तत्‍व भी होते (Benefits Of Peanuts) हैं। विंटर में मूंगफली (Peanuts In Winters) का प्रयोग गजक, चिक्की, गजरे के हलवे और अन्‍य व्‍यंजनों में डाला जाता है। शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि मूंगफली वजन घटाने में भी मदद करती है। अगर आप यह नहीं समझ पाते हैं कि एक दिन में कितनी मात्रा में मूंगफली का सेवन करना चाहिए या मूंगफली खाने का सही समय क्‍या है तो आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं।

मूंगफली खाने का सही समय क्‍या है? (Best Time To Eat Peanuts?)

आमतौर पर लोग मूंगफली को शाम के वक्‍त स्‍नैक्‍स के तौर पर खाते (Best Time To Eat Peanuts) हैं। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट (Nutritionist) कहते हैं कि मूंगफली खाने का सही समय सुबह या दोपहर के वक्‍त होना चाहिए। हालांकि शाम के वक्‍त भी मूंगफली को खाया जा सकता है। लेकिन रात को खाना खाने से पहले या सोने से पहले मूंगफली नहीं खानी चाहिए। इससे गैस, कब्‍ज, ब्‍लोटिंग या अपच जैसी समस्‍याएं हो सकती हैं।

Also Read

More News

1 दिन में कितनी मूंगफली खानी चाहिए? (How Much Peanuts You Should Consume In A Day)

क्‍योंकि सर्दियों में ठंड होती है इसलिए मूंगफली खाना बहुत मजेदार लगता है। लोग धूप में बैठकर या कहीं सफर करते वक्‍त इतनी मूंगफली खा लेते हैं कि उन्‍हें खुद पता नहीं चलता। लेकिन आहार व पोषण विशेषज्ञ कहते हैं कि 1 दिन में मुट्टीभर मूंगफली का सेवन किया जा सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि मूंगफली को स्‍नैक्‍स के रूप में भी लिया जा सकता है। अगर आप पीनट बटर का सेवन करते हैं तो आपको 1.5 चम्‍मच से ज्‍यादा का सेवन नहीं करना चाहिए।

मूंगफली खाने के फायदे (Benefits Of Peanuts)

  • मूंगफली में न्‍यूट्रियन्‍टस, मिनरल, एंटी-ऑक्‍सीडेंट और विटानि जैसे पदार्थ पाए जाते हैं, जो कि स्‍वास्‍थ्‍य के लिये बहुत ही लाभप्रद साबित होता है। इसमें मोनो इनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं जो कि एलडीएल या खराब कोलस्‍ट्रॉल को कम कर के अच्‍छे कोलेस्‍ट्रॉल को बढाते हैं।
  • जिन लोगों के रक्त में ट्राइग्लाइसेराइड का लेवल अधिक होता है, वे अगर मूंगफली खाएं, तो उनके ब्लड के लिपिड लेवल में ट्राइग्लाइसेराइड का लेवल 10.2 फीसदी कम हो जाता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • मूंगफली के सेवन से स्किन को भी कई तरह के लाभ मिलते हैं।मूंगफली का सेवन करने से झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। मूंगफली खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं जिससे त्वचा पर फाइन लाइन्स, डार्क स्पॉट्स और झुर्रियों की समस्या खत्म हो जाती है। मूंगफली का सेवन शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी और विटामिन ई मिलते हैं जो कि त्वचा में कसावट लाते हैं।
  • मूंगफली में प्रोटीन, चिकनाई और शर्करा पाई जाती है। एक अंडे के मूल्य के बराबर मूंगफलियों में जितनी प्रोटीन व ऊष्मा होती है, उतनी दूध व अंडे से संयुक्त रूप में भी नहीं होती। इसकी प्रोटीन दूध से मिलती-जुलती है, चिकनाई घी से मिलती है। मूंगफली के खाने से दूध, बादाम और घी की पूर्ति हो जाती है।
  • बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने के लिए मूंगफली का सेवन करना लाभकारी होता है। मूंगफली में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाता है और बालों को रूखा होने से भी बचाता है।