... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : September 16, 2018 7:50 PM IST
मूंगफली खाने से शरीर में गर्मी और एनर्जी आती है. © Shutterstock
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि पोटेशियम, कॉपर, केल्शियम, आयरन और सेलेनियम जैसे गुणों से भरपूर मूंगफली को भिगोकर खाने से उसकी पौष्टिकता और भी बढ़ जाती है। यहां जानिए आखिर कैसे भीगी हुई मूंगफली ज़्यादा फायदेमंद है।
गैस और एसिडिटी करे ठीक
सर्दियों में भारी भरकम खाना पेट को फुला देता है, इस वजह से आप भरपेट नाश्ता और लंच नहीं कर पाते. इसे ठीक करने के लिए रोज़ रात एक मुठ्ठी मूंगफली के दाने भिगोएं और सुबह उठकर खा लें।
यह भी पढ़ें-घर में चाहिए रेस्टोरेंट जैसा स्वाद, तो अपनाएं पकाने के ये अंदाज
मसल्स करे टोंड
अगर आप अपने शरीर के आढ़ी-टेढ़ी मसल्स से परेशान हैं या फिर ये आपका लुक खराब कर रहे हैं तो रोज़ाना भीगी हुई मूंगफली खाएं। इससे धीरे-धीरे आपकी मसल्स टोंड होंगी।
जोड़ो और कमर दर्द में दे आराम
सर्दियों में कमर और जोड़ों का दर्द बहुत दिक्कत देता है, ऐसे में मूंगफली इस रोग से आपको आराम दिला सकती है। बस भीगी हुई मूंगफली को थोड़े गुड़ के साथ खाएं।
यह भी पढ़ें-फल खाने से भी होता है नशा, जानें 4 फलों को जो हैं ‘प्रकृतिक अल्कोहल’ के बेहतर स्रोत
कैंसर सेल्स बढ़ने से रोके
एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, फॉलेट, कैल्शियम और जिंक शरीर को कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इसीलिए रोज़ाना मुठ्ठीभर भीगी हुई मूंगफली खाएं।
ब्लड सर्कुलेशन करे कंट्रोल
मूंगफली शरीर में गर्माहट लाती है, जिस वजह से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बना होता है और इससे दिल स्वस्थ्य बना रहता है। हार्ट अटैक या दिल संबधियों बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
खांसी करे ठीक
मूंगफली खाने से शरीर में गर्मी और एनर्जी आती है, इसीलिए इसे 'गरीबों का बादाम' भी कहा जाता है। जो फायदे बादाम देता है वही फायदे मूंगफली से भी मिल जाते हैं। इसका नियमित सेवन खांसी में राहत दिलाता है।