Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Health Benefits Of Peach In Hindi: गर्मियों और बरसात के मौसम में मिलने वाले साधारण से लेकिन खूबसूरत पीच या आडू के फल कई इसेंशियल न्यूट्रिएंट्स का भंडार माने जाते हैं। ये फल देखने में आकर्षक होते हैं और बच्चों को खूब भाते हैं। पीच या आडू के फल (aadu benefits) लाल या पीले रंग के होते हैं जिनके भीतर का हिस्सा सफेद या हल्का पीला होता है। यह फल देखने में काफी खूबसूरत होता है। आड़ू एक ऐसा फल है जो स्वादिष्ट होने के साथ ही स्वाथ्यवर्धक भी है। इस फल में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट (Anti oxidents) और पोषक तत्व होते हैं, जिनके सेवन से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहते हैं। आडू में 80 प्रतिशत पानी होता है। यह फल फाइबर का बहुत अच्छा स्रोत है। इसके अलावा आड़ू में मौजूद एंजाइम, प्राकृतिक विटामिन और फाइबर के उच्च स्तर के कारण यह आपके शरीर के लिए भी बेदह फायदेमंद होता है। आड़ू के छिलके में भी प्रचुर मात्रा में विटामिन और मिनरल होते हैं। इसे छिलके समेत खाने हेल्दी होता है। (peach fruit in hindi)

यह फल टेस्टी तो होता ही है साथ ही साथ आडू में विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व (Nutritional value of peach fruit in hindi) पाए जाते हैं। आडू के न्यूट्रिशनल प्रोफाइल (nutritional profile of peach fruit in hindi की बात करें तो इसमें ये पोषक तत्व पाए जाते हैं-
आड़ू उन फलों में से है जो वेट लॉस में सहायता करता है। इसके सेवन से वजन कम करने की कोशिश करने वालों को खास फायदा होता है। जानें, कैसे यह वजन कम करने में सहायक है और इसके अन्य सेहत लाभ (aadu benefits in hindi) क्या-क्या हैं? (Health benefits of peach fruit in hindi)
आडू एक ऐसा फल है जिसमें कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है। इसमें फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है, जिसके कारण ये पेट और लीवर से टॉक्सिन को हटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर के संक्रामक एजेंट्स के खिलाफ भी काम करते हैं। रोज 1 आड़ू का सेवन करें, तो वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है। साथ ही इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी होती है। आड़ू में फाइबर बहुत अधिक मात्रा में होता है, इसलिए आप वजन कम करने के लिए आड़ू का सेवन (Health benefits of eating peach fruit in hindi) कर सकते हैं।
Castor Oil Benefits in Hindi : अरंडी के तेल से होने वाले सेहत लाभ
फलों के सेवन से उम्र के असर को बेअसर किया जा सकता है। आड़ू में जरूरी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो वृद्धावस्था की प्रक्रिया का मुकाबला करने में सक्षम होते हैं। साथ ही आड़ू में विटामिन सी (Vitamin C) भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह हमारे इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है। इसके अलावा आड़ू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से बचाता है साथ ही कुछ अध्ययनों के अनुसार, ये कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट से बचने की क्षमता को भी बढ़ाते है।(Health benefits of peach fruit in hindi)
गर्मियों में यूरिन इन्फेक्शन आम समस्या है। गर्मी में शरीर में पानी की कमी होना एक आम समस्या है। ऐसे में जब इंसान एका-एक खूब सारा पानी पी लेता है तो उसके किडनी और गॉल ब्लैडर पर दबाव पड़ता है, जिससे बार-बार यूरिन आने की समस्या होती है। ऐसे में कई बार लोगों को यूरिन इंफेक्शन भी हो जाता है। (Health benefits of peach fruit in hindi)
वजन अधिक होने का असर आपके लीवर पर भी पड़ता है। यदि आपका वजन ज्यादा है तो आड़ू का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसमें कैलोरी बिल्कुल भी नहीं होती। आड़ू में पाया जाने वाला यौगिक फेनोलिक कैंसर और लीवर की अन्य बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। तो अगर आप गर्मियों में रोजाना आड़ू का सेवन करेंगे तो यूरीन इंफेक्शन, लीवर की समस्या, कैंसर व ब्रेन ट्यूमर होने की संभावना कम हो सकती है।