पीच खाने से बढ़ेगी मेमरी, और आप दिखेंगे जवां, जाने औऱ भी फायदे !

पीच आंखों की बीमारी ग्लूकोमा को दूर करने में मदद करता है। पीच में विटामिन-ए, सी और कैरोटीनॉयड्स मौजूद होते हैं। जो आंखों की सेहत सुधारने का काम करता है। पीच के सेवन से आपकी आंखें स्वस्थ्य होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 18, 2019 4:16 PM IST

पीच एक छोटा-सा फल भले ही हैं लेकिन पीच खाने के फायदे कई हैं। यह फल बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह फल विशेष मौसम और विशेष स्थितियों में पैदा होता है। आइए जानते हैं इस मीठे फल यानि पीच खाने के फायदे जो आपकी सेहत के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं।

पाचन तंत्र को रखता है बेहतर:- 

फाइबर एक ऐसा तत्व है जो पाचन तंत्र को सुधारता है।  पीच में फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और इसके सेवन से पेट फूलने और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और आप पूरी तरह फिट रहते हैं। पीच लिवर और मूत्राशय को भी साफ करने में मदद करता है।

वेट लॉस करना है तो पीच खाएं:-

फाइबर वाला भोजन आपका मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है। साथ ही यह एक लो-कैलोरी फूड है। इस तरह पीच खाने से आपको वजन कम करने में मदद मिलती है।

पीच बढ़ाए आंखों की सेहत :-

इस फल का सेवन  आंखों की बीमारी ग्लूकोमा को दूर करने में मदद करता है। पीच में विटामिन-ए, सी और कैरोटीनॉयड्स मौजूद होते हैं। जो आंखों की सेहत सुधारने का काम करता है। पीच के सेवन से आपकी आंखें स्वस्थ्य होती है।

मेमरी बनाए बेहतर:-

बच्चों के लिए पीच एक हेल्दी फूड है। आडू या पीच में ऐसे तत्व होते हैं जो ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस को दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह दिमाग को स्वस्थ और सुरक्षित रखने का काम करता है, और आपकी मेमरी को भी इम्प्रूव करता है।

दिल को रखे हेल्दी और आपको जवां:-

ज़िंक के अलावा पोटैशियम, फ्लोराइड, आयरन जैसे कई तत्व पीच के फल में पाए जाते हैं। ये सभी तत्व आपके दिल की सेहत सुधारते है। पोटैशियम हमारे शरीर के सेल्स और सभी तरल पदार्थों का एक महत्वपूर्ण घटक है, जो हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। साथ ही विभिन्न स्टडीज़ में ऐसा दिखाया गया है कि पीच के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम होता है और इस तरह यह आपके दिल की सेहत सुधारता है। ज़िंक ऐसा तत्व है जो आपकी त्वचा की उम्र भी कम दिखाता है, जो कि पीच में पाया जाता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source