यूरिक एसिड में खाएं ये धारीदार सब्जी, एक ही झटके में जोड़ों से चूरचूरकर Uric Acid हो जाएगा बाहर

Vegetable Good for High Uric Acid : यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए आप एक खास तरह की सब्जी का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस सब्जी के बारे में-

यूरिक एसिड में खाएं ये धारीदार सब्जी, एक ही झटके में जोड़ों से चूरचूरकर Uric Acid हो जाएगा बाहर
Uric Acid

Written by Kishori Mishra |Updated : August 4, 2025 4:11 PM IST

Best Vegetable for High Uric Acid : आजकल लोगों का खानपान और जीवनशैली बहुत खराब हो गई है। इसका असर सेहत पर आसानी से देखा जा सकता है। अधिकतर लोग खराब जीवनशैली और खानपान के कारण अपना स्वास्थ्य खराब कर रहें हैं। ऐसे ही इन दिनों यूरिक ऐसिड की समस्या भी आम बन गई है। हमारे शरीर में यूरिक एसिड टॉक्सिन बनता है। यह किडनी से फिल्टर होकर पेशाब के जरिए बॉडी से बाहर निकलता है। लेकिन कभी कभी किडनी के ठीक से काम ना करने के कारण यूरिक शरीर में बढ़ जाता है। यूरिक के शरीर में बढ़ने से जोड़ों में दर्द, सूजन और किडनी में पथरी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। यही कारण है कि बल्ड में यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल करना जरूरी है। यूरिक एसिड को जोड़ों से निकालने के लिए आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है। हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बता रहें हैं, जिसके सेवन से यूरिक एसिड जोड़ों से चूर चूर कर बाहर निकल जाएगा।

यूरिक एसिड को जोड़ों से बाहर निकालने के लिए खाएं पलवल

पलवल की सब्जी वैसे तो बहुत कम लोग खाते हैं। लेकिन अगर आपको यूरिक एसिड की समस्या है तो आपको अपने खाने में पलवल की सब्जी या पलवल के पानी को जरूर शामिल करना चाहिए। पलवल को खाने से यूरिक एसिड के स्तर को कंट्रोल किया जा सकता है।

यूरिक एसिड के लिए पलवल के फायदें

  1. परवल में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।
  2. पलवल खाने से शरीर में मेटाबॉलिज्म को तेज होता है जो यूरिक एसिड को बाहर निकालने में प्रभावी हो सकता है।
  3. पलवल के सेवन से गाउट की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
  4. पलवल के सेवन से जोड़ों में जमा क्रिस्टल पिघालकर बाहर निकाल जाता है।
  5. पलवल के सेवन से जोड़ों में होने वाली दर्द, सूजन और अकड़न की समस्या को दूर किया जा सकता है।

यूरिक एसिड से निजात के लिए कैसे खाएं पलवल? 

पलवल की सब्जी - आप पलवल की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। यह सामान्य सब्जी की तरह घर पर बनाई जा सकती है।

Also Read

More News

पलवल का पानी - आप अगर पलवल की सब्जी पसंद नहीं करते तो इसका पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए एक पलवल को काटकर इसे रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। अगले दिन सुबह को खाली पेट इसका पानी पीएं। इससे यूरिक एसिड की समस्या से निजात मिल सकता है।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

TRENDING NOW