शरीर में छिपी इन 3 बीमारियों में पपीते से ज्यादा फायदेमंद हैं पपीते के बीज! फायदे जानकर फेंकना जाएंगे भूल

papaya seeds : क्या आप जानते हैं कि जिन बीजों को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं उन बीजों की मदद से आप शरीर में छिपी कई बीमारियों का इलाज भी कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : October 6, 2022 4:23 PM IST

papaya seeds : अक्सर पेट खराब होने या फिर खाना सही तरीके से न पचने पर लोग पपीता खाना शुरू कर देते हैं और उसके बीज लगभग-लगभग फेंक ही देते हैं। बहुत से लोग इस फल के बीजों को व्यर्थ समझते हैं क्योंकि वे इसके फायदों से अनजान हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिन बीजों को आप बेकार समझकर फेंक देते हैं उन बीजों की मदद से आप शरीर में छिपी कई बीमारियों का इलाज भी कर सकते हैं। जी हां, पपीते के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है, जिन्हें फेंकने के बजाए डिब्बे में बंद करके रखना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं पपीते के बीज से शरीर को मिलने वाले ऐसे फायदे, जिन्हें पढ़कर आप हैरान रह जाएंगे।

1-सर्दी-जुकाम में

पपीते के बीज में मौजूद पोलिफेनोल्स और फ्लेवोनॉयड्स आपकी स्किन को और ज्यादा ग्लोइंग बनाने का काम करते हैं। दरअसल ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर में मुक्त कणों को दूर करने का काम करते हैं, जिससे इंफेक्शन के खतरे को भी कम करने में मदद मिलती है। आप पपीते के बीजों के इस्तेमाल से सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी से भी बच सकते हैं।

2-कॉलेस्ट्रोल होता है कम

पपीते के बीज में एक प्रकार का फैटी एसिड मौजूद होता है, जो हमारे रक्त में बैड कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने का काम करता है। दरअसल धमनियों में जमा होने वाला ये कोलेस्ट्रॉल आपकी नसों को संकरा बना देता है, जिसकी वजह से हार्ट अटैक, कोरोनरी ऑर्टरी डिजीज और ट्रिपल वैसेल डिजीज नाम की बीमारियां हो सकती हैं। इस खतरे को कम करने के लिए आप पपीते के बीजों का सेवन कर सकते हैं।

3-वजन घटाने में फायदेमंद

एंटी-ऑक्सीडेंट और फैटी एसिड के अलावा पपीते के बीज में फाइबर की भी प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करती है। सही पाचन तंत्र आपको मोटापे से बचाने में मदद करता है और आपके बढ़े हुए वजन को भी कम करता है।

4-कैसे करें बीजों को यूज

पपीते के बीज का इस्तेमाल करने के लिए आपको ये तरीका आजमाना है, इसके लिए आप

1-आप पपीते के बीज को सबसे पहले पानी में धो लें।

2-उसके बाद बीजों को धूप में अच्छी तरह से सुखा लें।

3-बीजों को सुखाने के बाद उन्हें पीसकर पाउडर बना लें।

4-इस पाउडर को आप दूध व जूस में मिलाकर भी पी सकते हैं।

5-स्वाद में कड़वा होने के कारण मीठी चीजों के साथ इसे आसानी से खाया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source