पपीते को डायट में यूं करें शामिल, तेजी से घटेगा वजन

पपीते में कैलोरी और फैट कम होता है इसलिए यह मोटापे को भी दूर रखता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 11, 2018 4:31 PM IST

वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के डायट चार्ट फॉलो करते हैं। कोई कच्‍ची सब्‍जियां खाता है, कोई सलाद तो कुछ लोग खट्टे-मीठे फलों को ट्राई करते हैं। इसके बावजूद भी वजन कम नहीं होता है। यदि आप चाहते हैं कि आपका मोटापा कंट्रोल में रहे, तो आप पपीता खाएं। पका हुआ पपीता न सिर्फ सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है बल्कि यह वजन कम करने में भी मददगार है। बशर्ते कि इन्हें सही तरीके से डेली खानेपीने की रुटीन में शामिल किया जाए।

पपीते में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पपीते में कैलोरी और फैट कम होता है इसलिए यह मोटापे को भी दूर रखता है। यह कार्डियोवैस्क्युलर सिस्टम को सही रखता है, पाचन ठीक करता है और कई तरह के कैंसर से रक्षा करता है। जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, उन्हें कच्चा पपीता खाना चाहिए। पके हुए पपीते के मुकाबले इसमें ज्यादा सक्रिय एंजाइम होते हैं जो फैट को कम करने में सहायक हैं।

यूं करें पपीते वाली डायट का सेवन

ब्रेकफास्‍ट

ताजा पपीता लें और इसे ही खाएं। दिन की शुरुआत नींबू पानी से करें। इसके बाद पपीते का सलाद खाएं। आपको मध्‍यम आकार का पपीता खाना होगा।

लंच

लंच के समय आपको साबुत अनाज का सलाद खाना होगा। आप इसमें कटे टमाटर, पालक, थोड़े से ऑलिव, लहसुन की 2 कलियां और आधे नींबू का रस मिलाएं। सलाद खाने के बाद पपीते का जूस पिएं। दूसरे ल‍ंच के समय में आप बैंगन के साथ पालक डाल कर सलाद तैयार कर सकते हैं। इसमें थोड़े से चुकंदर और ऑलिव ऑयल डालें। इसे खाने के बाद पपीते का जूस पिएं।

स्‍नैक

शाम को भूख लगने पर आधे कटे हुए पपीते से जूस तैयार करें और साथ में अनानास के दो स्‍लाइस खाएं।

डिनर

डिनर के समय आप वेजिटेबल सूप ले सकते हैं, जिसमें प्‍याज, धनिया और नींबू जरूर डालें। उसके बाद कटे हुए पपीते खाएं। वहीं दूसरे दिन डिनर में आप वेज सलाद के साथ थोड़े से कटे पपीते खाएं। इस पीपते वाली डायट चार्ट को कुछ महीने फॉलो करके देखें, वजन काबू में जरूर रहेगा।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source