
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : July 1, 2020 8:41 AM IST
पपीते खाएंगे तो तेजी से घटेगा वजन, यूं करें सेवन।
papaya for weight loss: वजन कम करने के लिए आपने कई तरीके अपनाए होंगे। कभी जिम जाते होंगे, तो कभी किसी डाइट चार्ट को फॉलो करते होंगे। कई बार ये तरीके असरदायक होते हैं, तो कई बार एक इंच भी वजन कम नहीं होता। ऐसे में लोग तुरंत हार मानकर वजन कम करने के सारे उपायों को ट्राई करना छोड़ देते हैं। यदि आप चाहते हैं अपना वजन कम करना, तो आज से ही पपीता खाना शुरू कर दें। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
आप अपने वेट लॉस डाइट में पपीते (Papaya benefits) को कई तरह से शामिल कर सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपका मोटापा कंट्रोल में रहे, तो आप पपीते का सलाद खाएं, पपीते का जूस पिएं। पका हुआ पपीता सेहत के लिए काफी हेल्दी होता है। इसके सेवन से आप कई रोगों से बचे रहते हैं। साथ ही यह वजन कम करने में भी मददगार है। आप नीचे बताए गए तरीकों से पपीता खाना शुरू कर दें (papaya for weight loss in hindi) वजन शर्तिया कम होने लगेगा।
इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। पपीते में कैलोरी और फैट काफी कम होता है। ऐसे में कितना भी खाएं, मोटापा नहीं बढ़ेगा। यह कार्डियोवैस्क्युलर सिस्टम को दुरुस्त रखता है। पेट की सेहत के लिए काफी हेल्दी (Papaya benefits in hindi) है पपीता। पाचन शक्ति को दुरुस्त करता है। कैंसर होने के खतरे को करता है कम। यदि आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो कच्चा पपीता खाएं। पके हुए पपीते के मुकाबले इसमें ज्यादा सक्रिय एंजाइम होते हैं, जो फैट को कम करने में सहायक हैं।
ताजा पपीता लें और इसे ही खाएं। दिन की शुरुआत नींबू पानी से करें। इसके बाद पपीते का सलाद खाएं। आपको मध्यम आकार का पपीता खाना होगा।
लंच के समय आपको साबुत अनाज का सलाद खाना होगा। आप इसमें कटे टमाटर, पालक, थोड़े से ऑलिव, लहसुन की 2 कलियां और आधे नींबू का रस मिलाएं। सलाद खाने के बाद पपीते का जूस पिएं। दूसरे लंच के समय में आप बैंगन के साथ पालक डाल कर सलाद तैयार कर सकते हैं। इसमें थोड़े से चुकंदर और ऑलिव ऑयल डालें। इसे खाने के बाद पपीते का जूस पिएं।
शाम को भूख लगने पर आधे कटे हुए पपीते से जूस तैयार करें और साथ में अनानास के दो स्लाइस खाएं।
डिनर के समय आप वेजिटेबल सूप ले सकते हैं, जिसमें प्याज, धनिया और नींबू जरूर डालें। उसके बाद कटे हुए पपीते खाएं। वहीं दूसरे दिन डिनर में आप वेज सलाद के साथ थोड़े से कटे पपीते खाएं। इस पीपते वाली डायट चार्ट को कुछ महीने फॉलो करके देखें, वजन काबू में जरूर रहेगा।
Papaya for Weight Loss : वजन कम करने के लिए पपीते का यूं करें सेवन
Raw papaya Benefits : कच्चा पपीता भी है बहुत फायदेमंद, जानें इसके 4 सेहत लाभ