Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पनीर सेहत के लिए कितना लाभकारी है, ये बात तो हम सभी जानते हैं। हालांकि मिलावटी पनीर की खबरों के बीच अधिकांश लोग बाजार से पनीर खरीदने से डरते हैं। ऐसे में वे घरों में ही पनीर बनाना पसंद करते हैं। होममेड पनीर बाजार में बने पनीर से कहीं ज्यादा शुद्ध और सेहतमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पनीर बनाने के दौरान निकला इसका पानी यानी 'पनीर का पानी' भी सेहत के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। जी हां, यह पानी प्रोटीन और कई विटामिन से भरपूर होता है। इसके सेवन के कई फायदे हैं। इसलिए अगली बार अगर आप पनीर बनाने के बाद उसका पानी फेंकने जा रहे हैं तो एक बार इसके गुणों पर जरूर ध्यान दें।
पनीर के पानी में कई पोषक तत्व होते हैं जो पाचन तंत्र को सुधारते हैं और आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। यह पौष्टिक पानी आपकी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। यह कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए और बी 12 का अच्छा स्रोत है। प्रोटीन के कारण यह मांसपेशियों को मजबूती देता है। यह पानी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मददगार होता है। इसमें मौजूद हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स ब्लड शुगर को शूटअप होने से रोकता है। पनीर का पानी त्वचा को हाइड्रेट करने, मुंहासों को कम करने और झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। ऐसे में यह साफ है कि पनीर के साथ ही उसका पानी भी पौष्टिकता का पावर हाउस है।
पनीर के पानी को आप कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे आपकी डिशेज का स्वाद और पौष्टिकता दोनों कई गुणा बढ़ जाएंगे।
पनीर के पानी से आप टेस्टी स्मूदी बना सकते हैं। इस स्मूदी का सुबह के समय सेवन करें। पनीर के पानी के कारण इसमें कई प्रकार के विटामिन के साथ ही आपको प्रोटीन भी मिल जाएगा। स्मूदी में डाले गए फल और सब्जियों के कारण यह डिश सुबह की शुरुआत करने के लिए बेस्ट है।
पनीर के पानी का उपयोग आप चावल, दलिया या क्विनोआ पकाने में कर सकते हैं। इससे इनका स्वाद और बढ़ जाएगा। इसी के साथ आप इस हेल्दी पानी से आटा गूंथ सकते हैं। इससे रोटियां या परांठे बहुत ही सॉफ्ट बनेंगे।
अगर आप भी सूप पीने के शौकीन हैं तो पनीर के पानी को इसमें काम ले सकते हैं। आप वेजिटेबल स्टॉक या स्टू बनाने में भी इस पानी का यूज कर सकते हैं।
आमतौर पर घरों में खट्टे दही या छाछ से कढ़ी बनाई जाती है, लेकिन पनीर के पानी से भी आप कढ़ी बना सकते हैं। पनीर के पानी में भी हल्की खटास होती है, जिसके कारण यह कढ़ी काफी टेस्टी बनती है। बस हर आम कढ़ी की तरह पनीर के पानी में बेसन और मसाले डालकर उसे उबाल लें। फिर घी, हींग और जीरे का छौंक लगाएं।