किड्स पार्टी में बनाएं पनीर पफ, जानें बनानें की विधि

बच्चों के लिए घर पर बर्थडे पार्टी अरेंज कर रही हैं, तो इस बार स्नैक्स में उनके लिए कुछ नया बनाएं जैसे पनीर पफ।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 18, 2018 1:56 PM IST

बच्चों के लिए घर पर पार्टी अरेंज करना हो, तो खाने-पीने में मेन्यू को सोच-समझकर शामिल करना पड़ता है। ऐसा इसलिए कि क्या पता आप जो भी चीजें बनाएं, बच्चों को वह पसंद ही न आए। ऐसे में जब भी बच्चों के लिए कोई झटपट स्नैक्स बनाना है या किड्स पार्टी के लिए आसान, टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स बनाना हो, तो उनकी पसंद-नापसंद का ख्याल जरूर रखें। आप चाहें तो उनके लिए पनीर पफ बना सकती हैं। यह उनके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि अधिकतर बच्चों को पनीर पसंद होता है। यह स्नैक्स बनाने में बहुत आसान और खाने में भी टेस्टी है। जानें, पनीर पफ बनाने की विधि...

ये भी बनाएं: बचे हुए चावल से बनाएं स्वादिष्ट ”चावल रसमलाई”, जानें बनाने की विधि

आपको चाहिए

200 ग्राम मैदा

2 बड़ा चम्मच घी

1/4 छोटा चम्मच अजवायन

नमक स्वादानुसार

ये भी बनाएं: बंगाली डेजर्ट ”पयेश” से मेहमानों का करें मुंह मीठा

स्टफिंग के लिए

कद्दूकस किया हुआ पनीर (100 ग्राम)

1/4 शिमला मिर्च

हरा धनिया

बारीक कटा 1 प्याज

1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट

नमक स्वादानुसार

चाट मसाला जरूरत के अनुसार

यूं बनाएं

सबसे पहले स्टफिंग वाली सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। कवरिंग बनाने के लिए भी सभी सामग्री को मिक्स कर लें। इसमें अंदाज से पानी डालकर गूंध लें। ध्यान रहे मैदा बहुत गीला न होने पाए। अब मीडियम साइज की लोई बनाएं। उसे बेलें। इसमें 1 छोटा चम्मच के करीब स्टफिंग की सामग्री भरें और किनारों पर पानी लगाकर चिपकाएं। इसे आप गोल, लंबे किसी भी आकार में चाहें तो बना सकती हैं। रोल की तरह भी इसे बनाया जा सकता है। किनारों पर कांटे से दबाकर डिजाइन बनाएं। अब कड़ाही में तेल गर्म करके धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें। तैयार है पनीर पफ। इसे बच्चों की पसंदीदा सॉस के साथ उन्हें खाने को दें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.